Vivo का 7,050mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर भी - vivo t5 5g india launch date announced confirmed to feature 144hz display mediatek processor

Published on 25 अग॰ 2026

Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को लॉन्च होगा, जिसमें 1.5K 144Hz डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट मिलेगा। यह फोन 7,050mAh बैटरी और 7.9mm मोटाई के साथ 50 हजार रुपये से कम कीमत में उपलब्ध होगा।

Vivo का 7,050mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर भी

Vivo का 7,050mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर भी 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo जल्द ही अपनी T सीरीज का एक और नया 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इस डिवाइस को Vivo T5 5G के नाम से पेश करने वाली है। साथ ही कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट भी अनाउंस कर दी है। उम्मीद है कि ये हैंडसेट ब्रांड की T5 सीरीज में शामिल हो जाएगा, जिसमें पहले से ही Vivo T5 Lite 5G, T5x 5G और T5 Pro 5G शामिल हैं।

डिवाइस के आने से पहले कंपनी ने आने वाले हैंडसेट के कई खास फीचर्स का खुलासा कर दिया है। ये कन्फर्म हो गया है कि फोन में 1.5K 144Hz डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट देखने को मिलेगा। चलिए पहले फोन की लॉन्च डिटेल्स जान लेते हैं...

Vivo T5 5G की लॉन्च डेट

वीवो का ये नया Vivo T5 भारत में अगले महीने 2 सितंबर को दोपहर 12 बजे (IST) लॉन्च होगा। कंपनी का कहना है कि फोन दो कलर रॉयल ब्रॉन्ज और सिल्वर ग्रीन में आ रहा है। लॉन्च के बाद ग्राहक इस फोन को Flipkart से खरीद सकेंगे। हैंडसेट के लॉन्च के लिए एक खास माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई है।

— vivo India (@Vivo_India) August 25, 2026

ब्रांड का कहना है कि उसके आने वाले T-सीरीज हैंडसेट में स्काईलाइन डिजाइन देखने को मिलेगा, जो हाल ही में Vivo S2 पर देखा गया था। फोन की टीजर इमेज से पता चलता है कि रियर पैनल के ऊपरी आधे हिस्से में एक हॉरिजॉन्टल कैमरा बार देखने को मिलेगा।

इस कैमरा बार में दो कैमरा लेंस और एक LED लाइट रिंग मिलेगी। Vivo हैंडसेट का डिजाइन कर्व्ड लग रहा है। टीजर से पता चलता है कि Vivo T5 5G OriginOS पर रन करेगा, जिसमें OriginOS 6 ब्रांड का लेटेस्ट OS वर्जन मिलेगा। इस अपकमिंग Vivo T5 5G की मोटाई 7.9mm होगी।

Vivo T5 5G की संभावित कीमत

कंपनी का कहना है कि फोन 35 हजार रुपये से 50 हजार रुपये की प्राइस रेंज में इस सेगमेंट का सबसे पतला 3D कर्व्ड डिस्प्ले वाला फोन होगा। इससे ये भी पता चलता है कि देश में इसकी कीमत 50 हजार रुपये से कम हो सकती है।

Vivo T5 5G के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 1.5K 144Hz 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। साथ ही फोन की स्क्रीन के ऊपरी हिस्से में सेल्फी कैमरे के लिए बीच में होल-पंच कटआउट मिल सकता है। हैंडसेट में MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर होने की बात कही गई है।

हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसके RAM और स्टोरेज वेरिएंट के बारे में नहीं बताया है। इसके अलावा ये भी कन्फर्म हो गया है कि इस हैंडसेट में 7,050mAh की बैटरी मिलेगी। फोन के बारे में और डिटेल्स इसके लॉन्च के आस-पास मिल सकती है।