दिल्ली में मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी खबर, आज रात 9 बजे से बंद होंगे 57 मेट्रो स्टेशन? पुलिस ने DMRC से की अपील

Published on 9 अक्टू॰ 2026

दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए मेट्रो यात्रियों की आवाजाही पर असर पड़ सकता है. दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए DMRC को 57 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद करने का प्रस्ताव दिया है.

Google Search

दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए मेट्रो यात्रियों की आवाजाही पर असर पड़ सकता है. दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए DMRC को 57 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद करने का प्रस्ताव दिया है.

author-image

New Update

Delhi Metro

Delhi Metro Photograph: (x)

दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए मेट्रो यात्रियों की आवाजाही पर असर पड़ सकता है. दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) को 57 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद करने का प्रस्ताव दिया है. इसके अलावा, इन स्टेशनों पर मेट्रो ट्रेनों की आवाजाही की आवृत्ति कम करने का सुझाव भी दिया गया है.

9 अक्टूबर की रात 9 बजे से लागू हो सकता है फैसला

दिल्ली मेट्रो पुलिस की ओर से DMRC को लिखे गए पत्र के मुताबिक, 9 अक्टूबर की रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद किए जा सकते हैं. यह व्यवस्था 10 अक्टूबर को होने वाले विरोध प्रदर्शनों और सुरक्षा संबंधी आशंकाओं को देखते हुए प्रस्तावित की गई है. पत्र में कहा गया है कि स्टेशनों के गेट बंद रखने की व्यवस्था स्थिति सामान्य होने तक जारी रह सकती है. हालांकि, यह एक प्रस्ताव है और इसे लागू किए जाने की अंतिम स्थिति की पुष्टि जरूरी है.

ये भी पढ़ें: छोटे कारोबारियों की बल्ले-बल्ले! GST में अब नहीं होगी गिरफ्तारी, 3 दिन में मिलेगा रिफंड...

मेट्रो ट्रेनों की आवाजाही पर भी पड़ सकता है असर

दिल्ली पुलिस ने संबंधित स्टेशनों पर मेट्रो ट्रेनों की आवृत्ति कम करने का सुझाव भी दिया है. यदि यह प्रस्ताव लागू होता है, तो यात्रियों को कुछ स्टेशनों पर प्रवेश और निकास में परेशानी हो सकती है. साथ ही, मेट्रो सेवाओं के संचालन पर भी असर पड़ने की संभावना है. दिल्ली में 10 अक्टूबर को यात्रा करने वाले यात्रियों को सलाह है कि वे सफर पर निकलने से पहले DMRC की आधिकारिक सूचना जरूर जांच लें.  स्टेशन बंद होने या मेट्रो सेवाओं में बदलाव की स्थिति में अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाएं.

ये भी पढे़ं: Bypoll Results Live Updates: नंदीग्राम-रेजीनगर में BJP का दबदबा, तमिलनाडु में TVK आगे; नगांव में कांग्रेस पिछड़ी

ये  मेट्रो स्टेशन होंगे बंद

क्र. सं.मेट्रो स्टेशन का नाम
1जनपथ
2पटेल चौक
3सेंट्रल सेक्रेटेरिएट
4लोक कल्याण मार्ग
5राजीव चौक
6नई दिल्ली
7सेवा तीर्थ (उद्योग भवन)
8मंडी हाउस
9बाराखंबा रोड
10आई.टी.ओ.
11दिल्ली गेट
12खान मार्केट
13आर.के. आश्रम मार्ग
14झंडेवालान
15सुप्रीम कोर्ट
16इंद्रप्रस्थ
17शिवाजी स्टेडियम
18आई.एन.ए. (दोनों मेट्रो लाइन)
19हौज खास
20जोर बाग
21अर्जनगढ़
22सराय काले खान-निज़ामुद्दीन
23लाजपत नगर
24जंगपुरा
25आश्रम
26कालिंदी कुंज
27जसोला
28जामिया मिलिया इस्लामिया
29ओखला विहार
30चावड़ी बाजार
31जामा मस्जिद
32करोल बाग
33राजेंद्र प्लेस
34विश्वविद्यालय
35विधानसभा
36सिविल लाइंस
37कश्मीरी गेट
38इंदरलोक
39जी.टी.बी. नगर
40कन्हैया नगर
41नेताजी सुभाष प्लेस
42आजादपुर
43आदर्श नगर
44जहांगीरपुरी
45हैदरपुर बादली मोड़
46मजलिस पार्क
47शालीमार बाग
48सीलमपुर
49मौजपुर
50जाफराबाद
51वेलकम
52यमुना विहार
53खजूरी खास
54शाहदरा
55रिठाला
56रोहिणी ईस्ट
57रोहिणी वेस्ट

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें