Viral: World-Class ट्रेन में यात्रियों की लापरवाही! वंदे भारत का वीडियो शेयर कर हर्ष गोयनका बोले- सिविक सेंस कैसे सिखाएं?

Published on 25 सित॰ 2026

Viral: World-Class ट्रेन में यात्रियों की लापरवाही! वंदे भारत का वीडियो शेयर कर हर्ष गोयनका बोले- सिविक सेंस कैसे सिखाएं?

वंदे भारत का वीडियो हुआ वायरल Image Credit source: x/@hvgoenka

बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने वंदे भारत ट्रेन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया है. इस वीडियो के जरिए उन्होंने मॉर्डन सुविधाओं से लैस ट्रेनों और यात्रियों के व्यवहार के बीच का फर्क दिखाने की कोशिश की. उनका सवाल सीधा है कि अगर लोगों में पब्लिक प्लेस को साफ रखने की आदत नहीं है, तो बेहतर से बेहतर सुविधाएं आखिर कितनी कारगर साबित होंगी?

वीडियो की शुरुआत वंदे भारत ट्रेन के साफ-सुथरे और व्यवस्थित कोच से होती है. ट्रेन में यात्रियों को कई तरह की सुविधाएं मिलती दिखाई देती हैं. सीट पर ही नाश्ता, स्नैक्स और अखबार पहुंचाए जाते हैं. खाना खाने के बाद स्टाफ इस्तेमाल की गई ट्रे वापस ले जाता है.

क्या दिखा इस वीडियो में?

जरूरत पड़ने पर यात्रियों को कचरा रखने के लिए बैग भी दिए जाते हैं, लेकिन वीडियो आगे बढ़ते ही तस्वीर कुछ अलग नजर आती है. ट्रेन के अंदर यात्रियों की ओर से छोड़ा गया कचरा दिखाई देता है. कहीं खाने के रैपर पड़े हैं, तो कहीं ड्रिंक के खाली कैन. कुछ जगहों पर कचरा सीटों के आसपास नजर आता है, जबकि ट्रेन में कूड़ेदान की सुविधा मौजूद है.

इसी अंतर को लेकर हर्ष गोयनका ने X पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि How to teach our people civic sense? यानी लोगों को सार्वजनिक जगहों पर जिम्मेदारी से व्यवहार करना कैसे सिखाया जाए? अपनी पोस्ट में उन्होंने वंदे भारत को तेज, टेक्नोलॉजी और आरामदायक सर्विस बताया. उन्होंने यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं का जिक्र करते हुए यह भी बताया कि स्टाफ खाने के बाद ट्रे वापस लेता है और कचरा रखने के लिए बैग उपलब्ध कराता है. इसके बाद उन्होंने यात्रियों के व्यवहार पर सवाल उठाया.

गोयनका ने अपनी पोस्ट में लिखा कि खाने के रैपर सीट की जेब में डाल दिए जाते हैं, ड्रिंक के कैन फर्श या सीट पर छोड़ दिए जाते हैं और अखबारों का इस्तेमाल भी कचरा साफ करने के लिए किया जाता है. उनका इशारा इस बात की ओर था कि सुविधाएं उपलब्ध होने के बावजूद अगर लोग उनका सही तरीके से इस्तेमाल नहीं करते, तो पूरी व्यवस्था का मकसद कमजोर पड़ जाता है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: Saree Ke Fall Sa की धुन पर साड़ी में लड़की का डांस मचा रहा धूम, स्टेप्स और एक्सप्रेशन देखकर तारीफ कर रहे यूजर्स

उनकी पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी अपनी-अपनी राय रखी. एक यूजर ने लिखा कि सिर्फ पढ़े-लिखे होने से सार्वजनिक जिम्मेदारी की समझ नहीं आती, बल्कि हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए. एक अन्य यूजर ने सुझाव दिया कि स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई में सिविक सेंस यानी नागरिक जिम्मेदारी को एक अलग विषय के तौर पर शामिल किया जाना चाहिए. कुछ लोगों ने यह भी कहा कि देश में सड़क, ट्रेन और दूसरी पब्लिक प्लेस को बेहतर बनाने के साथ-साथ उनका सही इस्तेमाल करने की आदत पर भी ध्यान देना जरूरी है. वहीं, कुछ यूजर्स ने सार्वजनिक जगहों पर साफ-सफाई बनाए रखने और अपनी जिम्मेदारी निभाने की जरूरत पर जोर दिया.

यहां देखिए वीडियो

How to teach our people civic sense 🙈 pic.twitter.com/ZEreYIlGW2

— Harsh Goenka (@hvgoenka) September 23, 2026

आयुष कुमार

आयुष कुमार

आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं. अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.

Read More

google button