
इंसानियत का वीडियो हुआ वायरल Image Credit source: Instagram/peaksandthrottle
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ रही है और दिल को भी सुकून मिल रहा है. वीडियो में एक ग्राहक और डिलीवरी बॉय के बीच का ऐसा छोटा सा पल कैद हुआ है, जिसने इंसानियत की एक खूबसूरत मिसाल पेश कर दी. इस घटना में ग्राहक ने डिलीवरी बॉय की परेशानी को सिर्फ देखा ही नहीं, बल्कि उसे दूर करने के लिए तुरंत कुछ ऐसा किया, जिसकी उम्मीद शायद डिलीवरी बॉय ने भी नहीं की होगी.
वायरल वीडियो सीसीटीवी फुटेज का है. इसमें देखा जा सकता है कि एक डिलीवरी बॉय अपनी साइकिल से ग्राहक के घर सामान पहुंचाने आता है. रोज की तरह वह अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सामान लेकर दरवाजे तक पहुंचता है. सब कुछ बिल्कुल नॉर्मल नजर आता है, लेकिन तभी ग्राहक की नजर उसके पैरों पर पड़ती है.
ग्राहक ने लौटाया बंदे खास तोहफा
डिलीवरी बॉय के जूते काफी पुराने और फटे हुए दिखाई देते हैं. उन्हें देखकर ग्राहक का ध्यान अचानक उसकी परेशानी पर चला जाता है. शायद उसे यह महसूस हुआ कि दिनभर साइकिल चलाकर लोगों के घर सामान पहुंचाने वाले इस शख्स के लिए आरामदायक जूते कितने जरूरी हैं. इसके बाद ग्राहक ने जो किया, उसने इस पूरे पल को खास बना दिया.
वीडियो में नजर आता है कि ग्राहक अंदर जाता है और कुछ देर बाद हाथ में नए जूते लेकर वापस आता है. इसके बाद वह बिना किसी बड़ी बात या दिखावे के वे जूते डिलीवरी बॉय को गिफ्ट कर देता है. डिलीवरी बॉय के लिए यह पल बिल्कुल अप्रत्याशित था. नए जूते देखकर उसके चेहरे पर खुशी साफ दिखाई देती है. जिस डिलीवरी के लिए वह उस घर तक पहुंचा था, शायद उसे अंदाजा भी नहीं था कि वहां से लौटते समय उसके पास एक ऐसा तोहफा होगा, जिसकी उसे जरूरत भी थी. ग्राहक का यह छोटा सा कदम डिलीवरी बॉय के लिए बड़ी मदद साबित हुआ.
वीडियो में आगे डिलीवरी बॉय नए जूते लेकर अपनी साइकिल के पास जाता है और फिर वहां से खुशी-खुशी रवाना हो जाता है. पूरा घटनाक्रम बहुत साधारण तरीके से होता है, लेकिन यही सादगी इस वीडियो को खास बना रही है. न कोई लंबी बातचीत, न किसी तरह का दिखावा, बस सामने वाले की जरूरत को समझना और अपनी तरफ से मदद कर देना. सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आने के बाद लोग भी इस छोटे से लेकिन प्यारे gesture की तारीफ कर रहे हैं. कई लोगों का कहना है कि किसी की जरूरत को बिना उसके कहे समझ लेना और समय पर उसकी मदद कर देना ही असली इंसानियत है.
यह भी पढ़ें: Viral Video: कार के बजाय ई-रिक्शा से स्पीति पहुंचा शख्स, 12,500 फीट की ऊंचाई पर पहुंचकर मचाई धूम
यह घटना यह भी याद दिलाती है कि किसी की जिंदगी में खुशी लाने के लिए हमेशा कोई बड़ा काम करने की जरूरत नहीं होती. कभी-कभी एक छोटी सी मदद, एक जोड़ी जूते या जरूरत के वक्त बढ़ाया गया हाथ भी किसी के दिन को बेहतर बना सकता है. इस ग्राहक ने भी शायद यही किया और उसका यह छोटा सा कदम अब सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है.
यहां देखिए वीडियो

आयुष कुमार
आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं.<p></p> अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. <p></p>फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.
Read More