वायरल न्यूज़
- Authored by: पंकज यादव
- Updated Aug 9, 2026, 07:55 AM IST
बाढ़ के पानी में फंसे चूहे को तैरती चप्पल का सहारा मिल गया। चूहा चप्पल पर बैठकर खुद को डूबने से बचाता नजर आया। VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल है।
![]()
डूबने से बचने के लिए चप्पल पर बैठ गया चूहा (X/@BibhutiSharan9)
सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जिन्हें देखकर कभी हंसी आती है तो कभी हैरानी होती है। अब एक छोटा सा वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसमें एक चूहा पानी में फंसने के बाद ऐसी जुगाड़ लगाता नजर आ रहा है कि लोग उसकी समझदारी की तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो को देखकर आपको भी पुरानी कहावत ‘डूबते को तिनके का सहारा’ जरूर याद आ जाएगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
बाढ़ में फंसा चूहा, चप्पल बनी उसकी ‘नाव’
वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि किसी एक इलाके में चारों तरफ लबालब पानी भरा हआ दिखाई दे रहा है। जिसे देख ऐसा लग रहा है कि भारी बारिश या बाढ़ के कारण उस इलाके में पानी जमा हो गया होगा। इसी पानी के बीच एक छोटा सा चूहा भी नजर आता है। जो एक लाल रंग के चप्पल पर बैठकर उसकी सवारी कर रही है। चूहा चप्पल पर बैठा हुआ है और चप्पल धीरे-धीरे पानी में तैर रहा है। चप्पल की सवारी करते हुए चूहे को देख साफतौर पर यह कहा जा सकता है कि जब चूहा बाढ़ के पानी में फस गया होगा तो उसने चप्पल को ही अपनी नाव बना ली होगी और उस पर सवार हो गया होगा।
चप्पल बनी चूहे की नाव
वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि चूहा चप्पल पर बैठकर अपना संतुलन बनाए रखने की कोशिश करता दिखाई देता है। पानी में हलचल हो रही है और चप्पल भी इधर-उधर हिल रही है, लेकिन चूहा उसे छोड़ता नहीं है। कभी वह थोड़ा आगे बढ़ता है तो कभी खुद को संभालता नजर आता है। उसका यह अंदाज देखकर ऐसा लगता है जैसे वह छोटी सी चप्पल को अपनी नाव समझकर सफर कर रहा हो।
लोगों ने किए मजेदार कमेंट
इस मजेदार नजारे ने सोशल मीडिया यूजर्स को खूब हंसाया भी है और हैरान भी किया है। वीडियो को एक्स पर @BibhutiSharan9 अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट के साथ लिखा गया कि "डूबते को तिनके का सहारा और डूबते हुए चूहे को चप्पल का सहारा।" वीडियो सामने आने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ यूजर्स चूहे की समझदारी की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग चप्पल को इस कहानी का असली हीरो बता रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि मुसीबत के समय यह चूहा भी इंसानों को एक बड़ी सीख दे गया।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
![]()
पंकज यादवauthor
पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- Viral
End of Article