
बच्चों का मजेदार वीडियो हुआ वायरल Image Credit source: Instagram/mixed_by_blood
स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों से जुड़ी कई ऐसी आदतें होती हैं, जिनकी शिकायत लगभग हर माता-पिता करते हैं. इनमें सबसे आम बात होती है कि बच्चे अपनी पानी की बोतल किसी दोस्त को दे देते हैं या फिर स्कूल में कहीं भूल आते हैं. कई बार समझाने के बावजूद वे वही गलती दोहरा देते हैं. इसी विषय से जुड़ा एक मजेदार लेकिन भावुक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है.
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसे mixed_by_blood नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक 60 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि 10 लाख से अधिक लोग इसे लाइक कर चुके हैं. बड़ी संख्या में यूजर्स इस पर अपना रिएक्शन दिए जा रहे हैं. कोई इसे बच्चों को सबक सिखाने का अनोखा तरीका बता रहा है, तो कोई छोटी बच्ची की मासूमियत देखकर भावुक हो गया.
क्या दिखा इस वीडियो में?
वीडियो में एक छोटी बच्ची स्कूल यूनिफॉर्म पहनकर और पीठ पर बैग टांगकर स्कूल जाने के लिए तैयार खड़ी दिखाई देती है. तभी उसकी मां उसे पानी की बोतल देने की बजाय एक पारदर्शी पॉलीथीन की थैली में पानी भरकर थमा देती है. यह देखकर बच्ची का चेहरा तुरंत उतर जाता है और उसकी आंखों में आंसू आ जाते हैं.
वीडियो में दिए गए टेक्स्ट के मुताबिक, बच्ची ने पहले अपनी पानी की बोतल किसी और को दे दी थी या कहीं घुमा दी थी. इसी वजह से मां ने इस बार उसे बोतल की जगह पॉलीथीन में पानी देकर एक छोटा सा सबक सिखाने की कोशिश की. मकसद यह था कि अगली बार वह अपनी बोतल संभालकर रखे और उसे किसी को देने से पहले दो बार जरूर सोचे.
हालांकि बच्ची के लिए यह बात आसान नहीं थी. शुरुआत में वह पॉलीथीन लेने से भी मना कर देती है. उसके चेहरे पर साफ दिखाई देता है कि वह इस बात से बेहद दुखी और शर्मिंदा महसूस कर रही है. मां कई बार उसे पानी पकड़ने के लिए कहती है. आखिरकार वह उदास मन से पॉलीथीन अपने हाथ में लेती है, लेकिन उसके चेहरे की नाराजगी साफ नजर आती है.
जैसे ही बच्ची घर से बाहर निकलती है, उसकी उदासी आंसुओं में बदल जाती है. वह रोते हुए स्कूल की ओर बढ़ती है. उसकी मासूम प्रतिक्रिया ने इंटरनेट पर लोगों का दिल छू लिया. कई दर्शकों का कहना है कि बच्चों की भावनाएं भी समझनी चाहिए और उन्हें इस तरह सबक सिखाते समय थोड़ा नरम रवैया अपनाना चाहिए. वहीं कुछ लोगों का मानना है कि बच्चों को छोटी उम्र से ही अपनी चीजों की जिम्मेदारी समझाना जरूरी होता है और यह तरीका उसी का हिस्सा है.
यह भी पढ़ें: अमेरिका में 2 साल के बच्चे की प्रीस्कूल फीस सुन दंग रह जाएंगे आप, वीडियो ने छेड़ी नई बहस
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोगों की राय बंटी हुई है. कुछ यूजर्स इसे हल्के-फुल्के मजाक के रूप में देख रहे हैं और इसे काफी मनोरंजक बता रहे हैं. वहीं कई लोग बच्ची को रोता देखकर भावुक हो गए और उन्होंने कहा कि उसकी मासूमियत ने उनका दिल जीत लिया.
यहां देखिए वीडियो

आयुष कुमार
आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं.<p></p> अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. <p></p>फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.
Read More