Viral Video: 12वीं मंजिल से बाहर लटक रही थी 3 साल की बच्ची, नीचे से स्टूल लेकर बचाने पहुंचे लोग, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो

Published on 20 अक्टू॰ 2026

China Toddler Rescue Viral Video: चीन में 12वीं मंजिल से लटक रही थी 3 साल की बच्ची, सिर ग्रिल में फंसा था। वायरल वीडियो में देखें, कैसे पड़ोसियों और दमकलकर्मियों ने बचाई जान।

Viral Video China: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर किसी की भी सांसें थम सकती हैं। चीन में एक तीन साल की बच्ची 12वीं मंजिल की खिड़की से बाहर लटक रही थी। उसका सिर लोहे की सेफ्टी ग्रिल में फंसा था और पूरा शरीर हवा में झूल रहा था। नीचे जमीन से कई मंजिल ऊपर फंसी बच्ची को देखकर पड़ोसियों के होश उड़ गए। इसके बाद लोगों ने बिना वक्त गंवाए उसे बचाने की कोशिश शुरू कर दी। इस दौरान कुछ लोगों ने नीचे से स्टूल के सहारे बच्ची को संभाला, जबकि दमकलकर्मी उसे सुरक्षित निकालने के लिए मौके पर पहुंचे।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना 17 अक्टूबर की सुबह करीब 7:48 बजे चीन के फुजियान प्रांत के झांगपिंग शहर में हुई। बच्ची अपने घर की खिड़की पर लगी लोहे की ग्रिल में फंस गई थी। उसका सिर सलाखों के बीच अटक गया, जबकि शरीर खिड़की के बाहर लटकने लगा। घटना की तस्वीरें सामने आने के बाद आसपास के लोग मदद के लिए जुट गए। एक निवासी ने बच्ची की हालत की तस्वीरें रिहायशी परिसर के ग्रुप में साझा कीं, ताकि जल्द से जल्द सहायता पहुंच सके।

ये भी पढ़ें- Akshara Singh Viral Video: पहले लगाई फटकार, फिर बोलीं- ‘Now I Love You’, पटना का वीडियो वायरल

बच्ची को बचाने के लिए पड़ोसियों ने क्या किया?

बच्ची को गिरने से बचाने के लिए सिक्योरिटी गार्ड और प्रॉपर्टी मैनेजमेंट के कर्मचारी नीचे वाले फ्लैट में पहुंचे। वहां से दो लोगों ने खिड़की के बाहर झुककर स्टूल के सहारे बच्ची के शरीर को संभालने की कोशिश की। हालांकि, 12वीं मंजिल की ऊंचाई और ग्रिल की स्थिति के कारण उसे निकालना बेहद मुश्किल था। ऐसे में लोगों ने बच्ची को सहारा देकर रखा, ताकि बचाव दल के पहुंचने तक वह नीचे न गिर जाए। नीचे देखें वायरल वीडियो-

Scroll to load tweet…

कहां थे बच्ची के माता-पिता?

रिपोर्ट्स के अनुसार, बच्ची के पिता उस समय काम पर गए थे, जबकि उसकी मां उसे सोता छोड़कर सामान खरीदने बाहर निकली थीं। इसी दौरान बच्ची खिड़की तक पहुंच गई और हादसा हो गया।

ये भी पढ़ें- MS Dhoni Viral Video: साक्षी के साथ माही का मजेदार प्रैंक, आइसक्रीम खिलाने के बहाने कर दी शरारत

दमकलकर्मियों ने कैसे बचाई बच्ची की जान?

सूचना मिलने पर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्ची के फ्लैट का दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश किया और उसे ग्रिल से सुरक्षित निकाल लिया। बाद में बच्ची को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। उसकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। इस घटना ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। छोटे बच्चों को खिड़कियों और बालकनी से दूर रखना, सेफ्टी लॉक लगाना और उन्हें घर में अकेला न छोड़ना बेहद जरूरी है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।