Viral-सलमान खान की बुलेटप्रूफ गाड़ी में विराजे भगवान गणेश, भाईजान की गणपति बप्पा पर है अटूट आस्था, फैंस दंग

Published on 27 अक्टू॰ 2026

मुंबई। टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर गोलीबारी के हमले के बाद से बॉलीवुड में हड़कंप मचा हुआ है। इस बीच बॉलीवुड के एक्टर सलमान खान (Bollywood actor Salman Khan) की सुरक्षा भी सख्त कर दी गई है। वह हमेशा बुलेटप्रूफ गाड़ी (Bulletproof Vehicle) में सफर करते हैं और महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें Y+ सिक्योरिटी (Y+ Security) भी दी हुई है। हाल में ही वह अपने हाई सिक्योरिटी काफिले के बीच नजर आए। सभी की नजर सलमान खान (Salman Khan) की गाड़ी पर ही ठहर गई। यूं तो सलमान खान (Salman Khan) फ्रंट सीट पर बैठे थे और पैपाराजी को रिएक्शन भी दे रहे थे, लेकिन सभी की नजरें रुकी गाड़ी में विराजे गणपति बप्पा (Ganpati Bappa) पर। जी हां, सलमान खान (Salman Khan) की गाड़ी में संतरी रंग के गणपति बप्पा (Ganpati Bappa) की मूर्ति लगी हुई है।

पढ़ें :- टाइगर श्रॉफ की टीम ने घायल हाथ का वीडियो शेयर कर हेटर्स को दिया जवाब, दिखाया लाल हाथ-छर्रे के निशान...

सलमान खान (Salman Khan) के लेटेस्ट वीडियो को देखने के बाद हर किसी के मन में यही आया कि वह असल जिंदगी में भी ‘किसी का भाई किसी की जान’ हैं। उनपर गणपति बप्पा (Ganpati Bappa)  का हाथ है। उनकी आस्था के बारे में ये वीडियो सब बयां कर देता है। जिस तरह उन्होंने अपनी कार में गणेश भगवान (Lord Ganesh) को स्थापित किया है, ये उनकी अटूट आस्था को दिखाता है।

सलमान खान की गाड़ी में गणपति बप्पा की मूर्ति

सलमान खान (Salman Khan)  का लेटेस्ट वीडियो पैप्स ने शेयर किया। वह अपनी लैंड रोवर रेंज रोवर में सवार दिखाई दिए। उनके साथ कई गाड़ियां और भी थी। जिसमें पुलिस और उनके पर्सनल बॉडीगार्ड्स का काफिला भी नजर आया। पैप्स उनकी गाड़ियों को आते देख तुरंत कैप्चर करने लगे। इतना अफरा-तफरी मच गई कि पैप्स की चप्पल भी बीच सड़क पर ही रह गई। वहीं सलमान खान (Salman Khan)  अपनी गाड़ी से सभी को हेल्लो कहते हुए नजर आए। इस बीच उनकी गाड़ी में गणपति बप्पा (Ganpati Bappa) ने भी सबका ध्यान खींचा।

सलमान खान की लग्जरी गाड़ियां

यूं तो सलमान खान (Salman Khan)  की कार और बाइक की लिस्ट लंबी है। उनके गैराज में रेंज रोवर, बीएमडब्ल्यू सीरीज से लेकर ऑडी जैसी कई लग्जरी कार शामिल है। सबसे दिलचस्प बात ये है कि भाईजान की ज्यादातर गाड़ियों के नंबर में 2727 है, तो वहीं उनकी बाइक्स में 555 नंबर शामिल होता है। 27 दिसंबर एक्टर की डेट ऑफ बर्थ है।

पढ़ें :- टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई का ‘राइट हैंड’ रंदीप मलिक पुलिस के रडार पर