
पाकिस्तान में गोरिल्लाओं ने मचाई धूमImage Credit source: X/@AFP
पाकिस्तान के लाहौर में इन दिनों पार्टियों का माहौल कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसकी शायद ही किसी ने कल्पना की होगी. आमतौर पर किसी पार्टी में लोग म्यूजिक पर डांस करते हैं, दोस्तों के साथ मस्ती करते हैं और अपनी शाम को यादगार बनाने की कोशिश करते हैं. लेकिन यहां डांस फ्लोर पर अचानक विशालकाय गोरिल्ला पहुंच गए. खास बात यह थी कि ये असली गोरिल्ला नहीं, बल्कि गोरिल्ला के बड़े-बड़े कॉस्ट्यूम पहने कलाकार थे.
इन अनोखे परफॉर्मर्स का वीडियो न्यूज एजेंसी AFP ने शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बड़े और भारी-भरकम गोरिल्ला कॉस्ट्यूम पहने कलाकार डांस फ्लोर पर मौजूद मेहमानों के बीच जमकर थिरक रहे हैं. तेज म्यूजिक और DJ की धुन पर वे अपने लंबे हाथों को हवा में घुमाते हुए डांस करते नजर आते हैं. उनके आसपास मौजूद लोग भी म्यूजिक को मजे लेते हुए उनके साथ डांस करते दिखाई देते हैं.
DJ की बीट पर झूमते दिखे विशाल गोरिल्ला
गोरिल्ला के इन कॉस्ट्यूम्स को इस तरह तैयार किया गया था कि उनके अंदर मौजूद व्यक्ति लगभग पूरी तरह छिपा हुआ नजर आता है. भारी-भरकम शरीर, बड़े हाथ और गोरिल्ला जैसा चेहरा उन्हें काफी अलग लुक दे रहा था. जब ये कलाकार डांस करते हुए अपने हाथ-पैर हिलाते हैं, तो उन्हें देखकर वहां मौजूद लोगों का ध्यान उनकी तरफ जाना स्वाभाविक था.
पार्टी में आए लोगों के लिए भी यह अनुभव आम डांस पार्टी से काफी अलग रहा होगा. जहां लोग अपने दोस्तों और परिवार के साथ डांस करने पहुंचे थे, वहीं उन्हें अचानक अपने बीच विशाल गोरिल्ला के साथ डांस करने का मौका मिल गया. वीडियो में ऐसा लगता है कि पार्टी में शामिल लोगों ने भी इस अजीब लेकिन मजेदार माहौल को खुलकर एन्जॉय किया.
आमतौर पर किसी पार्टी में डांस फ्लोर पर DJ, लाइट्स और लोगों की भीड़ सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र होती है. लेकिन इन आयोजनों में गोरिल्ला कॉस्ट्यूम पहने कलाकार ही सबसे ज्यादा चर्चा में नजर आए. उनके अनोखे डांस मूव्स और विशालकाय लुक ने पूरे माहौल को कुछ ऐसा बना दिया, जिसे वहां मौजूद लोग आसानी से भूल नहीं पाए होंगे.
इन पार्टियों के वीडियो सोशल मीडिया पर भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं. इंटरनेट पर जब लोगों ने डांस करते हुए इन विशाल गोरिल्लाओं के वीडियो देखे, तो कई लोगों को यह नजारा मजेदार और काफी अजीब लगा. आखिर किसी पार्टी में अचानक इतने बड़े गोरिल्लाओं को मेहमानों के बीच डांस करते देखना रोज-रोज की बात तो नहीं है.
यह भी पढ़ें: Viral Video: सांप के पेट में गोल्फ बॉल देखकर डॉक्टर भी चौंके, एक नहीं बल्कि 3 गेंदें थीं अंदर, बिना ऑपरेशन निकाली गईं बाहर
लाहौर की इन पार्टियों में गोरिल्ला कॉस्ट्यूम वाले कलाकारों की एंट्री ने एक साधारण म्यूजिक और डांस वाली शाम को बिल्कुल अलग रंग दे दिया. जहां लोग सामान्य तरीके से पार्टी का मजा लेने पहुंचे थे, वहीं विशाल गोरिल्लाओं ने डांस फ्लोर पर पहुंचकर माहौल को और भी मजेदार बना दिया. अब इन वायरल वीडियो की वजह से यह अनोखा पार्टी ट्रेंड सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है.
यहां देखिए वीडियो
🇵🇰 How giant dancing gorillas are gate-crashing parties in Pakistan
Party-goers in Pakistan are going ape over the latest craze to hit the dancefloor — giant gorillas. Entertainers dress up in the super-sized simian costumes, flailing around their limbs to DJ beats alongside pic.twitter.com/1XA6ZstAh3
— AFP News Agency (@AFP) September 24, 2026

आयुष कुमार
आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं. अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.
Read More