Influencer Leela Sahu Video: मध्यप्रदेश की इन्फ्लुएंसर लीला साहू (Influencer Leela Sahu) एक बार फिर जबरदस्त चर्चा में हैं। सीधी गांव की खराब सड़क को लेकर स्थानीय सांसद राजेश मिश्रा (MP Rajesh Mishra) को ललकारता उनका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिस सड़क की वे बात कर रही हैं, वह बहुत उबड़-खाबडे़ हो चुकी है। वहीं एक ट्राला कई घंटों से फंसा पड़ा है।
बदहाल सड़क को लेकर Leela Sahu फिर मैदान में, सांसद के पुराने वादे पर कसा तंज; Video Viral
मध्य प्रदेश के सीधी जिले की प्रसिद्ध यूट्यूबर और इन्फ्लूएंसर लीला साहू एक बार फिर अपने गांव खड्डी खुर्द की बदहाल सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं के मुद्दे को लेकर सुर्खियों में हैं। गांव का रास्ता… pic.twitter.com/18u1S7T41j
— Bansal News Official (@BansalNews_) September 17, 2026
पटवारी ने किया रीट्वीट
इन्फ्लुएंसर लीला साहू के वीडियो को पीसीसी चीफ जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने रीट्वीट (Retweet) किया है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/09/17/influencer-leela-sahu-video-2026-09-17-17-30-36.jpg)
लीला साहू (Influencer Leela Sahu) वीडियो में कहती सुनी और देखी जा रही हैं कि ओ सीधी के सांसद राजेश मिश्रा, कहते हो जरूर पड़े तो हेलीकॉप्टर भेजेंगे, यहां तो एंबुलेंस तक नहीं आती है। रात एक बजे से खराब सड़क पर ट्रक फंसा पड़ा है।
उन्होंने कहा कि खराब सड़क और गाड़ी के फंसने से गांव में एंबुलेंस नहीं आ पा रही है। डिलीवरी कैसे हो पाएगी ?
यहां तक गाड़ी नहीं आ पाती है। इंसान की जान से खिलवाड़ हो रहा है।
लीला साहू ने सांसद को दी चेतावनी (Influencer Leela Sahu Video)
लीला साहू (Influencer Leela Sahu) ने चेतावनी देते हुए कहा कि इस साल यह रोड बनाना शुरू नहीं हुआ तो आपकी सांसदी चली जाएगी। अब हम धरना पर बैठेंगे और यहां की स्थित दिखाएंगे।
सामराज्य खत्म हो जाएगा (Influencer Leela Sahu Video)
लीला (Influencer Leela Sahu) ने आगे कहा कि एक नारी लंका का विनाश कर सकती है। रावण का विनाश कर सकती है। तू...तो भला एक सांसद है। तुम्हारा सामराज्य खत्म हो जाएगा। नहीं जानते नारी का पावर। लीला ने कहा कि जब हम गर्ववती रहे, तब हमारा अपमान हुआ है। एक मां डिलीवरी के केस में फंसी है, क्यों नहीं साथ देता है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/09/17/influencer-leela-sahu-video-2026-09-17-17-31-13.jpg)
सड़क का उपयोग करते हैं तो बनवाएं भी (Influencer Leela Sahu Video)
लीला (Influencer Leela Sahu) ने जल निगम वालों को भी निशाना बनाया। कहा कि ये क्यों सड़क की ऐसी की तैसी करके बैठे हैं। फंसी हुई गाड़ी की इशारा करते हुए लीला ने कहा कि इतनी बड़ी गाड़ी चला-चलाकर सड़की हालात खराब कर दी है। उन्होंने कहा कि जल निगम (PWD) वाले यदि इस सड़क का उपयोग करते हैं तो उसे बनवाएं भी, लेकिन नहीं बनवाते हैं। लीला ने कहा कि देखिए अब उन्हीं की गाड़ी फंसी है ना।
गाड़ी फंसने से लोग परेशान हैं (Influencer Leela Sahu Video)
लीली (Influencer Leela Sahu) ने कहा कि अब इस दलदल में से कैसे खिंचेगी। लोग परेशान हैं। कितने लोग यहां रहते हैं। उनके बाप की सड़क है। जो उन्होंने ऐसी हालत कर दी है।
Influencer Leela Sahu के एक मिनट 52 सेकंड के इस वीडियो ने पूरे मध्यप्रदेश ही नहीं देश में हलचल मचा दी है। इस वीडियो को पिछले 6 घंटे में 12 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है।
ये खबर भी पढ़ें: Barwani Hostel Protest: बड़वानी में 200 से ज्यादा छात्राओं के प्रदर्शन मामले में बड़ी कार्रवाई, 12 JAYS नेताओं पर केस