सुसाइड केस में लेटर-VIDEO की जांच करेगी FSL टीम: गर्लफ्रेंड अपने EX से मिली तो खफा था; 3 के खिलाफ केस दर्ज - Sriganganagar News

Published on 3 अग॰ 2026

गर्लफ्रेंड की बेवफाई से परेशान होकर सुसाइड करने के मामले में श्रीगंगानगर की जवाहर नगर थाना पुलिस ने सोमवार को युवक के माता-पिता के बयान लिए। युवक शनिवार को घर से निकला था। उसी शाम 7.30 बजे शहर से 8 किमी दूर नाथावाली (श्रीगंगानगर) की गंग कैनाल में उसन

.

जवाहर नगर थाना के जांच अधिकारी ASI निहाल विश्नोई ने बताया- पहली नजर में मामला प्रेम प्रसंग को लेकर आत्महत्या का लग रहा है। युवक कृष गर्ग (19) पुत्र मोहनलाल हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का रहने वाला था। कॉलेज में कॉमर्स प्रथम वर्ष का छात्र था। 12वीं क्लास से उसका एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

युवक कृष ने शनिवार को नाथावाली गंग कैनाल में छलांग लगाकर सुसाइड किया था।

युवक कृष ने शनिवार को नाथावाली गंग कैनाल में छलांग लगाकर सुसाइड किया था।

सुसाइड नोट में गर्लफ्रेंड, दो लड़कों का जिक्र

कृष ने सुसाइड से पहले एक वीडियो बनाया था। उसमें उसने बताया कि मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं। इसकी वजह लिखकर अपने घर की अलमारी में रख दी है। पुलिस ने युवक की बॉडी मिलने के बाद घर की तलाशी ली तो अलमारी से सुसाइड नोट निकल आया।

सुसाइड नोट में युवक ने गर्लफ्रेंड पर धोखा देने का आरोप लगाया था। बताया कि महिला मित्र अपने पूर्व प्रेमी दीपांशु से मिल रही थी। दीपांशु के दोस्त यश का भी जिक्र किया। तीनों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया और कड़ी से कड़ी सजा देने की बात लिखी। वीडियो और लेटर की FSL जांच कराई जाएगी।

लड़की समेत 3 के खिलाफ मामला दर्ज

रविवार को जवाहर नगर थाना पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर लड़की, दीपांशु और यश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। तीनों श्रीगंगानगर के रहने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक कृष की मुलाकात उस लड़की से 12वीं क्लास में हुई थी। दो साल वे रिलेशन में रहे। इससे पहले लड़की दीपांशु की गर्लफ्रेंड थी।

जानकारी के मुताबिक लड़की अपने एक्स बॉयफ्रेंड दीपांशु से फिर से मिलने लगी थी। कृष ने इसे लेकर विरोध किया, समझाया लेकिन लड़की मानी नहीं और उनकी मेल मुलाकात जारी रही। यह सब कृष झेल नहीं पाया। कृष के परिवार ने तीनों पर कृष को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। जिसकी जांच की जा रही है।

जवाहर नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जवाहर नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शनिवार को घर से निकला, रविवार को मिली बॉडी

पुलिस के मुताबिक- रविवार को माता-पिता की शिकायत पर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। सोमवार को कृष के माता पिता के बयान लिए हैं। सभी तथ्यों को जुटा रहे हैं। बयानों और सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई होगी। मामले की जांच पुलिस की कई टीमें कर रही हैं।

यह खबर भी पढ़ें

गर्लफ्रेंड के इग्नोर करने से नाराज युवक ने सुसाइड किया:गंग नहर में कूदकर जान दी; वीडियो में कहा- वो दूसरे से बात करती थी, उसे फांसी हो

गर्लफ्रेंड के इग्नोर करने से नाराज एक युवक ने शनिवार रात नहर में कूदकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड से पहले युवक ने एक वीडियो भी बनाया, जिसमें उसने अपनी गर्लफ्रेंड पर धोखा देने और दूसरे युवक से बात करने का आरोप लगाया। मृतक के पिता की शिकायत पर जवाहर नगर थाना पुलिस ने गर्लफ्रेंड सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (पढ़ें पूरी खबर)