पानीपत में घर शिफ्टिंग के दौरान दबंगों का हमला, VIDEO: दो युवकों को लाठी-डंडे और गंडासियों से पीटा; BJP पार्षद पर आरोप - Panipat News
Published on 25 जुल॰ 2026
पानीपत5 घंटे पहले
कॉपी लिंक
पानीपत में घर के बाहर खड़े युवक पर गंडासियों से हमला करते हुए आरोपी।
पानीपतशहर की कश्यप कॉलोनी में पुरानी रंजिश के चलते एक परिवार पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। किराए के मकान से अपना सामान वापस घर में शिफ्ट कर रहे युवक पर पड़ोस में रहने वाले दबंग परिवार ने घर में घुसकर लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और गंडासियों से हमला कर दिया।
बीच-बचाव करने आए पड़ोसी युवक और उसकी मां को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा। हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक महिला को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
वहीं, पीड़ित परिवार ने हमलावरों को शह देने का आरोप BJP नेता एवं वार्ड पार्षद संजीव दहिया पर आरोप लगाए हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि पार्षद इन हमलावरों की पहले भी मदद कर चुके हैं। इन आरोपों को नकारते हुए पार्षद संजीव दहिया ने कहा कि मैं दोनों में से किसी भी पक्ष को नहीं जानता हूं। न ही मुझे झगड़े की जानकारी है। जो गलत करेगा, वो सजा का हकदार है।
वारदात के बाद गली में घायल अवस्था में पड़े मां-बेटा।
पहले हुए झगड़े का पंचायती तौर पर समझौता
घायल लक्ष्मण के भाई प्रवीन ने बताया कि करीब एक माह पहले आरोपियों ने उनके पिता पाले राम पर भी हमला किया था। उस समय पंचायत के माध्यम से दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था, लेकिन इसके बावजूद आरोपी परिवार उनसे रंजिश रखे हुए था। इसी विवाद के कारण उसका बड़ा भाई लक्ष्मण अपना घर छोड़कर किराए के मकान में रहने चला गया था।
प्रवीन के अनुसार, लक्ष्मण दिहाड़ी मजदूर है और सरिया बांधने का काम करता है। लगातार किराया देना उसके लिए मुश्किल हो रहा था। इसी कारण 24 जुलाई को वह अपना सामान वापस कश्यप कॉलोनी स्थित घर में शिफ्ट कर रहा था।
आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले जोहरा, उसका बेटा विशाल, लाडी, लाडी का बेटा, सतबीर, उसका बेटा अक्षय, नीलम, निर्मला, जागो, अजय, अजीत, अरुण, गौरव और बलराज समेत अन्य लोग हथियारों से लैस होकर घर में घुस आए।
हमले में घायल युवक।
पड़ोसी दोस्त और उसकी मां पर भी किया हमला
शिकायतके अनुसार, आरोपियों ने आते ही लक्ष्मण पर लाठी-डंडों, लोहे की राड और गंडासियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। शोर सुनकर सामने रहने वाला सागर अपने घर से बीच-बचाव के लिए आया तो हमलावरों ने उस पर भी गंडासियों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया। सागर की मां गुड्डी ने जब दोनों युवकों को बचाने का प्रयास किया, तो उसके साथ भी मारपीट की गई।
घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल-112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल लक्ष्मण, सागर और गुड्डी को सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने दोनों युवकों की हालत गंभीर बताते हुए उनका इलाज शुरू किया।
बताया जा रहा है कि लक्ष्मण की उम्र करीब 28 वर्ष है और उसके दो छोटे बच्चे हैं, जबकि 24 वर्षीय सागर की शादी करीब एक वर्ष पहले ही हुई थी। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि हमलावर जाते समय उन्हें दोबारा जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पु
.
खबरें और भी हैं...
श्रीकृष्ण नमाज पढ़ते थे-कहने वाले मौलाना जर्जिस को नोटिस: पानीपत कोर्ट में 12 अगस्त को पेश होना होगा; चतुर्वेदी टाइटल लगाता, ₹10 लाख का इनाम घोषित
1:20
कॉपी लिंक
शेयर
पानीपत में रोडवेज कंडक्टर के घर से कैश-जेवर चोरी: ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर; पत्नी और बच्चे रिश्तेदारी में गए थे
0:33
कॉपी लिंक
शेयर
हरियाणा में खाप पंचायतों से दूर होगा 'हुक्का': सर्वखाप प्रधान बोले- नियम तोड़ने पर सामाजिक कार्रवाई; सिंगर अजय हुड्डा बोले- मैं भी दूध का धुला नहीं
1:26
कॉपी लिंक
शेयर
करनाल SDM की सरकारी स्कूल में अचानक एंट्री, मचा हड़कंप: लेट पहुंचे टीचरों पर सख्ती, हाजिरी रजिस्टर की जांच; बच्चों से पूछे सवाल