Updated On: Jul 25, 2026 | 01:53 PM IST
विज्ञापन
सार
Stone pelting in Patna: आज बिहार बंद के ऐलान के बीच पटना में छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। नीट पेपर लीक के विरोध में हुए प्रदर्शन में तेज प्रताप यादव को हिरासत में ले लिया गया।

पटना में बवाल (सौजन्य-IANS)
विस्तार
Patna Tej Pratap Yadav Detained: बिहार में आज बंद के ऐलान के बीच पटना में भारी बवाल हो गया। नीट पेपर लीक मामले के विरोध में पटना में छात्र सड़क पर उतर आए और जमकर हंगामा किया। इस बीच पथराव की घटना में कई लोग घायल हुए। NEET पेपर लीक मामले को लेकर वामपंथी पार्टियों की ओर से बुलाए गए बंद का समर्थन करने के लिए जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव पटना के राम गुलाम चौक पहुंचे।
तेज प्रताक के शामिल होते ही प्रदर्शन और बढ़ने लगा, जिसके बाद तेज प्रताप यादव को पटना पुलिस ने हिरासत में लिया। उन्होंने कहा, “मैं छात्रों और युवाओं के साथ खड़ा हूं। अपने युवाओं के हक के लिए मैं जान देने को भी तैयार हूं।”
#WATCH | Patna, Bihar: JJD Chief Tej Pratap Yadav detained by police during a student protest over the NEET issue. He says, “I stand with students and youth… I am ready to die for them.” pic.twitter.com/5Xc8zb45jB — ANI (@ANI) July 25, 2026
NEET पेपर लीक मामले और राज्य में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई को लेकर आज राज्यव्यापी बंद के आह्वान के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। विरोध-प्रदर्शन के दौरान इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। वे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग कर रहे हैं।
प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया
SSP कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि, “हमने सीमित बल का इस्तेमाल करके भीड़ को तितर-बितर कर दिया है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे आगे पूछताछ की जाएगी। अब हम दूसरी जगहों पर जाकर उन्हें भी खाली करवाएंगे।”
सम्बंधित ख़बरें
#WATCH | Aurangabad, Bihar: Stone pelting during students’ protest over NEET paper leak issue. Injuries reported. More details awaited. pic.twitter.com/pAdLuM4bhU — ANI (@ANI) July 25, 2026
औरंगाबाद में कई छात्र घायल
बिहार के औरंगाबाद में भी NEET पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान पत्थरबाजी की घटना हुई। झड़प के दौरान कई लोगों के घायल होने की खबर है। भीड़ को हटाने और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए सुरक्षा बलों को मौके पर भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।
#WATCH | Aurangabad, Bihar: Latest Visuals from Aurangabad, where a stone-pelting incident happened during a students’ protest over the NEET paper leak issue. Several injuries have been reported during the clashes. Security forces have been rushed to the location to disperse the… pic.twitter.com/1LMkMxpRr8 — ANI (@ANI) July 25, 2026
यह भी पढ़ें – धर्मेंद्र प्रधान को दिया जाएगा दूसरा मंत्रालय! राहुल गांधी ने लगाए आरोप, बोले- नरेंद्र मोदी भारत का बीता कल
पुलिस गाड़ियों में तोड़फोड़
पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गाड़ियों में तोड़-फोड़ की गई और उन्हें पलट दिया गया। पुलिस की कार्रवाई को लेकर आज राज्यव्यापी बंद के आह्वान के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प के बाद तनावपूर्ण स्थिति बन गई। वे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग कर रहे हैं और दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन का समर्थन कर रहे है।
#WATCH | Bihar: Police vehicles vandalised and toppled during protest in Patna. A clash erupted between the police and protestors after the call for a statewide shutdown today over the NEET paper leak issue and Police action during student protests in the state. They are also… pic.twitter.com/cnwhMJVWa4 — ANI (@ANI) July 25, 2026
पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क
पटना के अलावा, शनिवार को समस्तीपुर, छपरा, सीवान और जहानाबाद में भी विरोध प्रदर्शन हुए। ‘बिहार बंद’ को सफल बनाने के लिए भाकपा, माले सहित कई वामपंथी दलों के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
हालांकि, बंद को देखते हुए राज्यभर में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखा है। विभिन्न हिस्सों में पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई और लगातार गश्ती अभियान चलाया गया, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
