'सलमान खान क्या अभी भी वर्जिन हो?'- करण जौहर ने फिर पूछा, जानें क्या मिला जवाब -Video

Published on 13 अक्टू॰ 2026

15

'सलमान खान क्या अभी भी वर्जिन हो?'  करण जौहर ने फिर पूछा, जानें क्या मिला जवाब  Video

Image Credit :

instagram

'सलमान खान क्या अभी भी वर्जिन हो?'- करण जौहर ने फिर पूछा, जानें क्या मिला जवाब -Video

कॉफी विद करण का नौवां और आखिरी सीजन शुरू होने वाला है। करण जोहर ने एलान किया था कि ये सीजन फाइनल होगा। और पहले गेस्ट के रूप में सलमान खान को बुलाया गया है। कल एपिसोड जियोहॉटस्टार पर रिलीज होगा। प्रोमो आते ही पुरानी यादें ताजा हो गईं। करण ने एक बार फिर वो सवाल पूछ लिया जो सालों से सलमान के साथ जुड़ा हुआ है – “क्या तुम अभी भी वर्जिन हो?” सलमान का जवाब भी पुराने अंदाज में आया। दोनों की बातचीत में मजाक, तंज और नॉस्टेल्जिया सब कुछ है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

25

पुराना सवाल फिर दोहराया गया

Image Credit :

Instagram

पुराना सवाल फिर दोहराया गया

2013 में कॉफी विद करण के चौथे सीजन में सलमान खान पहले गेस्ट थे। तब करण ने उनसे यही सवाल पूछा था। सलमान ने सीधा जवाब दिया था – ‘हां, मैं वर्जिन हूं। शादी के लिए खुद को बचाकर रख रहा हूं।’ बाद में करण ने स्पष्ट किया था कि सलमान ने ये मजाक में कहा था, सीरियस होकर नहीं। अब नौवें सीजन में करण ने फिर वही सवाल दोहरा दिया। सलमान ने रवि किशन वाले अंदाज में जवाब दिया – ‘कंट्रोल, माय ब्रदर, कंट्रोल।’

35

प्रोमो में और क्या-क्या दिखा

Image Credit :

instagram

प्रोमो में और क्या-क्या दिखा

करण ने सलमान को ‘वाइज मैन’ कहकर इंट्रोड्यूस किया। सलमान के उस वायरल पोस्ट का जिक्र किया जिसमें उन्होंने सोनम वांगचुक को उपवास तोड़ने के लिए कहा था – “इट्स डन, ब्रो।” सलमान ने भी करण पर तंज कसा। बोले कि कॉफी विद सलमान शुरू करेंगे। करण ने सेलेब्स को लुभाने के लिए आखिरी सीजन का कार्ड खेलने की बात भी कही। सलमान ने कुछ कुछ होता है वाली लाइन उधार ली और कहा – “तुसी ना जाओ, करण।”

सलमान का शांत अंदाज और सलाह

करण ने सलमान की शांत और संयमित परसनालिटी की तारीफ की। सलमान ने जवाब दिया कि जो सलाह वो दूसरों को देते थे, एक समय ऐसा आया जब खुद को भी वही सलाह माननी पड़ी। प्रोमो में दोनों की केमिस्ट्री साफ नजर आ रही है। पुरानी बातों को दोहराते हुए नया मजाक भी है।

45

आखिरी सीजन का भावुक ऐलान

Image Credit :

instagram

आखिरी सीजन का भावुक ऐलान

करण ने 30 सितंबर को आखिरी सीजन का एलान करते हुए भावुक वीडियो शेयर किया था। 2004 में जब उन्होंने डैड यश जोहर से टॉक शो की बात कही थी तो डैड ने कहा था कि दोस्तों से बात करने के लिए पैसे कौन देगा। उसी महीने डैड का निधन हो गया और अगस्त में शो की शूटिंग शुरू हुई। 22 साल, आठ सीजन और 161 एपिसोड बाद करण इस शो को विदा कह रहे हैं। उन्होंने नेपोटिज्म से लेकर कई विवादों का भी जिक्र किया।

55

किन-किन गेस्ट्स के आने की उम्मीद

Image Credit :

instagram

किन-किन गेस्ट्स के आने की उम्मीद

कॉफी विद करण के आखिरी सीजन में सलमान खान पहले गेस्ट हैं। रिपोर्ट्स में विजय देवरकोंडा-राश्मिका मंदाना, काजोल, करीना कपूर-जया बच्चन, आमिर खान, सैफ अली खान और फरहान अख्तर जैसे नाम भी शामिल बताए जा रहे हैं। आखिरी सीजन में और भी खुलासे और मजेदार बातें देखने को मिल सकती हैं।