गैंगवार में युवक को घसीट-घसीट कर पीटा, हाथ-पैर तोड़े: हरियाणवी सॉन्ग 'बच सके तो बच' लगा VIDEO डाला; हाथ जुड़वा शिकारी जिंदाबाद बुलवाया - Fatehabad (Haryana) News

Published on 11 सित॰ 2026

हरियाणा के फतेहाबाद में गैंगवार की रंजिश में एक युवक की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई की गई। इसके बाद हरियाणवी सिंगर अमित सैनी रोहतकिया के सॉन्ग डैड (DAD) के बोल- ‘दीवार पर है फोटो तेरी और फोटो पर है माला, बच सके तो बच तेरा राम है रुखाला’, लगाकर इसके

.

इनमें दिखाई दे रहा है कि युवक को एक कमरे में बंद किया गया है। उस पर कई लोग ताबड़तोड़ लाठियों से वार कर रहे हैं। युवक तड़प रहा है और रहम करने की गुहार लगा रहा है। मगर, हमलावर उसे घसीट-घसीट कर पीट रहे हैं।

हमलावर उससे जबरदस्ती बुलवा रहे है कि "शिकारी गैंग जिंदाबाद" बोल। युवक यह बात बोलते हुए कहता है कि भाई छोड़ दे, गलती हो गई। इसके बाद अधमरी हालत में उसे छोड़ दिया जाता है।

इसके बाद इंस्टाग्राम पर रतिया 307 नाम की आईडी से एक और वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें कहा गया-

QuoteImage

टुन्ना को पेल (पीट) दिया। पोपल तेरे को तो मारेंगे। जो भी सपोर्ट में आएगा या पता लेने जाएगा ,उसको भी बख्शा नहीं जाएगा।

QuoteImage

उधर, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस एक्टिव हुई और अस्पताल पहुंच कर युवक टुन्ना के बयान दर्ज किए। पता चला कि युवक के पूरे शरीर में फ्रैक्चर हैं। फिलहाल, पुलिस से पूरे मामले को गैंगवार की रंजिश से ही जोड़कर देख रही है।

युवक की पिटाई के PHOTO

कमरे में बंद कर युवक टुन्ना पर लाठियां बरसाते बदमाश।

कमरे में बंद कर युवक टुन्ना पर लाठियां बरसाते बदमाश।

युवक जान बख्शने की गुहार लगाता है, लेकिन हमला जारी रहता है।

युवक जान बख्शने की गुहार लगाता है, लेकिन हमला जारी रहता है।

इसके बाद खून से लथपथ युवक को घसीटकर दूसरे कमरे में ले जाया जाता है।

इसके बाद खून से लथपथ युवक को घसीटकर दूसरे कमरे में ले जाया जाता है।

युवक की छाती पर पैर रखकर उसे धमकाया जाता है।

युवक की छाती पर पैर रखकर उसे धमकाया जाता है।

यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा घटनाक्रम…

  • 2-3 दिन पहले ही घर लौटा था युवक टुन्ना: पुलिस को दिए बयान में घायल युवक रंजीत उर्फ टुन्ना के पिता इंद्रपाल ने बताया कि वह ऑटो चलाता है। उसका बेटा पिछले काफी समय से सिरसा रह रहा था। दो-तीन दिन पहले ही रामनगर वापस आया था। बीती रात उसका बेटा अपने किसी परिचित से मिलकर लौट रहा था।
  • घात लगाकर घेरा, कमरे में बंधक बनाकर पीटा: इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उसे रास्ते में घेर लिया। इसके बाद उसके साथ मारपीट करते हुए उसे एक कमरे में ले जाकर बंद कर दिया। उसे बेरहमी से घसीट घसीट कर डंडों से पीटा। सीमेंट ब्लॉक से भी हमला किया गया।
  • जबरन "मनीष शिकारी जिंदाबाद" बुलवाया: इंद्रपाल ने आगे बताया कि उसका बेटा हमलावरों से रहम करने की गुहार लगातार रहा। मगर, हमलावर उससे मनीष शिकारी गैंग जिंदाबाद बुलवाते रहे। जब तक बेटे ने शिकारी गैंग जिंदाबाद नहीं बोल दिया, उसे छोड़ा नहीं गया।
  • गैंगवार की रंजिश में पीटा, नाम सामने आए : पिता ने बताया कि उसके बेटे को गैंगवार की रंजिश के चलते टारगेट पर लिया हुआ हैं। पीटने वालों में कालू, पंकज, सोनी, जांदू, सिंटा, मक्खन, हैप्पी, गगन, कालू, शेरू, सुमित, मनी शिकारी, सतनाम, कल्याण और 15-20 अन्य लोग शामिल हैं। ये सभी आरोपी शिकारी और तिलक ग्रुप के नाम से गैंग चलाते हैं।
  • शरीर में कई जगह फ्रैक्चर, मेडिकल कॉलेज रेफर : पिता इंद्रपाल ने बताया कि उसके बेटे की इतनी बेरहमी से पिटाई की गई है कि उसके पूरे शरीर में कई जगह फ्रैक्चर है। दोनों टांगों और दोनों बाजुओं पर प्लास्टर चढ़ाया गया है। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। डॉक्टर के मुताबिक, रंजीत की हालत नाजुक बनी हुई है।
युवक के हाथ और पैरों पर गंभीर चोटें आई हैं। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

युवक के हाथ और पैरों पर गंभीर चोटें आई हैं। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस की ढिलाई पर उठे सवाल, परिवार दहशत में

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में पुलिस गश्त और मुस्तैदी न के बराबर है। वारदात के वक्त डायल 112 को सूचना दी गई थी, लेकिन पुलिस की गाड़ियां मौके पर देर से पहुंचीं। तब तक हमलावर रंजीत को अधमरी हालत में छोड़कर फरार हो चुके थे। इस वारदात से घायल के परिवार में दहशत है।

पुलिस प्रवक्ता बोले- युवक के बयान दर्ज, कार्रवाई जारी

उधर, पुलिस प्रवक्ता विनोद कुमार ने बताया कि घटना का संज्ञान ले लिया गया है। युवक अग्रोहा में उपचाराधीन है। रतिया पुलिस की एक टीम घायल के बयान दर्ज करने के लिए अग्रोहा पहुंच चुकी है। बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

------------------------

ये खबर भी पढ़ें…

एनकाउंटर में पकड़े बदमाश का ACP ने गाल थपथपाया:बोले-तेरे को मरना चाहिए था; सोनीपत पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस पर फायरिंग के बाद दबोचा

हरियाणा के सोनीपत में प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस पर फायरिंग कर भाग रहे दो बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाश टांगों में गोली लगने से घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया। (पूरी खबर पढ़ें)