उत्तराखंड में शराब के नशे में दिल्ली के पर्यटकों का हंगामा, स्थानीय लोगों पर किया हमला; VIDEO वायरल| Navbharat Live

Published on 14 जुल॰ 2026

Updated On: Jul 14, 2026 | 03:50 PM IST

विज्ञापन

सार

Drunk Delhi Tourists Video : उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में दिल्ली से आए छह पर्यटकों पर शराब के नशे में स्थानीय लोगों से मारपीट करने का आरोप लगा है। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

Six tourists from Delhi were detained after allegedly assaulting locals in an intoxicated state in Uttarakhand's Tehri Garhwal.

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

विस्तार

Delhi Tourists Assault Locals : उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में दिल्ली से आए पर्यटकों की कथित गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। आरोप है कि छह पर्यटक यात्रा के दौरान शराब के नशे में धुत होकर स्थानीय लोगों से भिड़ गए और उनके साथ मारपीट की।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पर्यटक स्थानीय लोगों पर मुक्कों, थप्पड़ों और लातों से हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है।

Five North Indian men created chaos in Rishikesh, Uttarakhand, assaulting parking staff and local residents after being asked to stop drinking and behaving disruptively in public. pic.twitter.com/guJpGsItKo — Dr Prisha Sargam (@PrishaSargam) July 14, 2026

उत्तराखंड में शराब के नशे में दिल्ली के पर्यटकों का हंगामा

वायरल वीडियो में एक महिला और एक शर्टलेस युवक समेत कई लोग पार्किंग क्षेत्र में स्थानीय लोगों के साथ मारपीट करते नजर आते हैं। वीडियो में एक युवक बड़ा पत्थर उठाकर एक स्थानीय व्यक्ति की ओर फेंकने की कोशिश करता दिखाई देता है।

इतना ही नहीं, एक व्यक्ति के जमीन पर गिर जाने के बाद भी उस पर लात-घूंसों से हमला जारी रखा जाता है। घटना की सूचना मिलने पर उत्तराखंड पुलिस मौके पर पहुंची और सबसे पहले घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा। इसके बाद आरोपी पर्यटकों की तलाश शुरू की गई, जो घटना के बाद मौके से फरार हो गए थे।

सम्बंधित ख़बरें

ये खबर भी पढ़ें : आगरा में फ्रिज के अंदर बर्फ से बनी शिवलिंग जैसी आकृति, दर्शन के लिए उमड़ी लोगों की भीड़; VIDEO वायरल

पर्यटकों ने स्थानीय लोगों से मारपीट की, पुलिस ने गिरफ्तार किया

टिहरी गढ़वाल की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्वेता चौबे ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी छह आरोपियों को हिरासत में ले लिया। उनके खिलाफ उत्तराखंड पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत सार्वजनिक स्थान पर नशे में उत्पात मचाने और शांति भंग करने के आरोप में कार्रवाई की गई है।

पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने या सार्वजनिक शांति भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि किसी भी अप्रिय घटना या कानून व्यवस्था से जुड़ी जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Follow Navbharatlive whatsapp