नाले में गिरने से महिला की मौत, VIDEO: अंबिकापुर जाने के लिए निकली महिला को रास्ते में आया चक्कर, नाले में गिरकर गई जान - Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News

Published on 30 अग॰ 2026

एमसीबी जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ के वार्ड नंबर 8 में तालाब किनारे नाले में गिरने से एक महिला की मौत हो गई। घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है, जिसमें महिला अचानक चक्कर आने के बाद नाले में गिरती नजर आ रही हैं। नाला पानी और कचरे से भरा होने के कारण महिला ब

.

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने खुद नाले में उतरकर शव को बाहर निकाला। वहीं, परिजनों ने आरोप लगाया कि सूचना मिलने के बाद भी पुलिस ने शव बाहर निकालने में मदद नहीं की। पुलिस ने शव को खुद बाहर निकालकर ले जाने की बात कही और वहां से लौट गई। हालांकि, महिला की मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी।

पहले देखिए तस्वीरें

अब जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मी सोनी (55) सुबह अंबिकापुर जाने के लिए घर से निकली थीं। वह पैदल सरोवर मार्ग से जा रही थीं। इसी दौरान तालाब के पास अचानक उन्हें चक्कर आया और वह संतुलन खोकर नाले में गिर गईं।

बताया जा रहा है कि नाला काफी संकरा है और बारिश के कारण उसमें पानी भी भरा हुआ था। इसके अलावा नाले के आसपास बड़ी मात्रा में कचरा जमा था। इसके चलते महिला का शव काफी देर तक कचरे के बीच ही दबा रहा।

घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मृतका के परिजनों का आरोप है कि पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन शव को नाले से बाहर निकालने में मदद नहीं की। परिजनों के मुताबिक, पुलिस ने शव को खुद बाहर निकालकर ले जाने की बात कही और वहां से लौट गई।

इसके बाद स्थानीय लोगों ने नाले में उतरकर महिला के शव को बाहर निकाला और उसे मर्चुरी में रखवाया। हालांकि, महिला की मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। फिलहाल नाले में गिरने और पानी में डूबने को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है।

CCTV में कैद हुई घटना

वहीं, इस पूरी घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। CCTV फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि महिला सड़क किनारे चल रही थीं। अचानक उन्हें चक्कर आया और वह नाले में गिर गईं। नाला संकरा होने और पानी भरा होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सकीं और उनकी मौत हो गई।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने शहर में खुले और कचरे से भरे नालों की सफाई और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर नाले के आसपास नियमित सफाई और सुरक्षा के इंतजाम होते तो शायद इस तरह की घटना को रोका जा सकता था।