Rashmika Mandanna wins Fans Hearts: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने घोषणा की है कि उन्होंने 400 फैमिली को गोद लिया है और वे अगले एक साल तक इन फैमिली के राशन का खर्च उठाएंगी. उन्होंने सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर करते हुए बताया कि वे दूसरों को भी दयालुता के छोटे-छोटे काम करने के लिए प्रेरित करना चाहती हैं.
Rashmika Mandanna wins Fans Hearts: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने घोषणा की है कि उन्होंने 400 फैमिली को गोद लिया है और वे अगले एक साल तक इन फैमिली के राशन का खर्च उठाएंगी. उन्होंने सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर करते हुए बताया कि वे दूसरों को भी दयालुता के छोटे-छोटे काम करने के लिए प्रेरित करना चाहती हैं.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/10/14/rashmika-mandanna-2026-10-14-16-26-03.png)
Rashmika Mandanna wins Fans Hearts: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म राणाबाली (Ranabaali) को लेकर सुर्खियों में चल रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह फिल्म एक पीरियड एक्शन ड्रामा है. इसमें रश्मिका मंदाना 'जयम्मा' (Jayamma) नाम के एक बहुत स्ट्रॉन्ग और इमोशनल किरदार में दिखाई देंगी. हालांकि, फिल्म को लेकर जमकर बज बना हुआ है और यह 16 अक्टबर को सिनमाघरों में रिलीज होगी. वहीं, अब रश्मिका मंदाना ने 'प्रोजेक्ट अन्नपूर्णा' के तहत 400 फैमिली को अकेले गोद लिया है. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो शेयर कर बताया कि वह एक साल तक जरूरतमंदों को राशन देंगी.
रश्मिका मंदाना ने जीता फैंस का दिल
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने घोषणा की है कि उन्होंने 400 फैमिली को गोद लिया है और वे अगले एक साल तक इन फैमिली के राशन का खर्च उठाएंगी. उन्होंने सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर करते हुए बताया कि वे दूसरों को भी दयालुता के छोटे-छोटे काम करने के लिए प्रेरित करना चाहती है. आपको बता दें कि रश्मिका, 'राणाबाली' में 'जयम्मा' नाम की लड़की किरदार निभा रही हैं. जिसमें दूसरों की मदद करने की चाहत होती है. उन्होंने कहा कि पहले वे ऐसी पहल को निजी रखती थीं, लेकिन इस बार इसके बारे में बात करने का फ़ैसला इसलिए किया ताकि इससे उनके फ़ॉलोअर्स को भी कुछ इंस्पिरेशन मिले.
किरदार डालता है असर
उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया कि आप जो किरदार निभाते हैं उसमें कुछ ऐसी बातें होती हैं जो आपपर असर डालती हैं. उन्होने कहा, 'आप जो किरदार निभाते हैं, उनमें कुछ ऐसी बातें होती हैं जो आप पर असर डालती हैं. आप में से बहुत से लोग पूछते रहते हैं कि क्या मुझमें और जयम्मा में कोई समानता है, और मेरा जवाब है यस, और यह उनमें से एक है. यह हमेशा से मैं रही हूं और वह भी ऐसी ही है.'
'हमेशा ऐसे काम करती रहूंगी'
इसके साथ ही रश्मिका ने यह भी कहा कि आप मुझे प्यार देते हो, उसके लिए वह ऐसे काम करती रहेंगी. उन्होंने कहा कि लेकिन वह हमेशा से इस तरह के कामों को छिपाकर रखती आई हैं क्योंकि उन्हें लगता था उन्हें और उनकी टीम को पता है तो सब इतना ही काफी है. उन्होंने कहा, 'आप लोग मुझे जो प्यार देते हैं, उसके लिए मैं हमेशा ऐसे काम करती रहूंगी. लेकिन मैंने हमेशा इसे छिपाकर रखा क्योंकि मुझे लगता था कि अगर मुझे, मेरी टीम को और हममें से कुछ लोगों को इसके बारे में पता है, तो बस इतना ही काफी है. लेकिन अब मैं इस बारे में खुलकर बात कर रही हूं क्योंकि मुझे लगता है कि अगर इससे आप प्यारे लोगों को भी ऐसा कुछ करने की प्रेरणा मिले, तो मुझे खुशी होगी.'
फिल्म राणाबली के बारे में जानिए
आपको बता दें कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की 'राणाबाली' (Ranabaali) एक तेलुगु फिल्म है जो 16 अक्टूबर, 2026 को रिलीज होगी. इसकी कहानी लगभग 150 साल पुरानी है, जब भारत पर अंग्रेजों का शासन था. फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे अंग्रेजों के अत्याचार और भारी सूखे के बीच एक बहादुर योद्धा अपनी जमीन और गरीब लोगों को बचाने के लिए अंग्रेजों से भिड़ जाता है. फिल्म में सुपरस्टार विजय देवरकोंडा लीड रोल में नजर आएंगे. जिनका नाम 'राणाबाली' है, वह अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ते हैं. उनके साथ रश्मिका मंदाना अपॉजिट में हैं. बताया जा रहा है कि हॉलीवुड के जाने-माने विलेन अर्नोल्ड वोस्लू इसमें विलेन का रोल कर रहे हैं. इस धमाकेदार एक्शन फिल्म को राहुल सांकृत्यायन ने डायरेक्ट किया है.
ये भी पढ़ें: कृति सेनन मैडॉक के साथ 9वीं फिल्म में करेंगी काम, इस बार दर्शकों को डराएंगी एक्ट्रेस
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
