Unnao News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक पड़ोसी पर आरोप है की उसने बगल के रहने वाले एक युवक को हाथ बांधकर अपने घर में बंधक बना लिया. वीडियो सामने आने के बाद पीड़ित युवक के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को मुक्त कराया और पीड़ित युवक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और घटना गंगाघाट थाना क्षेत्र की है.
जानकारी के मुताबिक, गंगाघाट थाना क्षेत्र के कप्तान हाता निवासी किशोर वर्मा ने पुलिस को सूचना दी की उसके पड़ोसी आनंद तिवारी ने मेरे बेटे सुमित को घर बुलाया था. सुमित जब काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो हम लोगों ने उसकी तलाश में जुट गए. तलाशी के दौरान किशोर वर्मा ने पड़ोसी आनंद के घर पर अपने बेटे सुमित को देखा, सुमित के हाथ पैर बंधे थे और वह जमीन पर लेटा था. बेटे की ऐसी हालत देख किशोर वर्मा ने पुलिस को सूचना दी.
पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
पिता की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सुमित को बंधन से मुक्त कराया. बेटे को मुक्त कराने के बाद उसे लेकर थाने पहुंचे और पड़ोसी के खिलाफ बेटे को बंधक बनाकर रखने की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और घटना की जांच कर रही है.
युवक को पुलिस ने कराया बंधक मुक्त
इस मामले में सीओ विन्नी सिंह ने बताया की मंगलवार की रात को सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली. वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस टीम मौके पर पहुंचे जहां पर युवक को बंधक बनाए रखने की बात सही पाई गई. सीओ के मुताबिक पुलिस ने अपनी मौजूदगी में सुमित को बंधन मुक्त कराया.
मानसिक रूप से बीमार है युवक
सीओ विन्नी सिंह ने बताया कि जांच में यह बात सामने आई की युवक मानसिक रूप से बीमार है और वह मंगलवार को किसी तरह पड़ोसी के घर घुस गया था. विन्नी सिंह के मुताबिक पड़ोसी ने युवक को इसलिए बंधक बनाया था की जिससे वह किसी को नुकसान न पहुंचा दें, इसलिए उसके हाथ बांध दिए गए थे. सीओ विन्नी सिंह ने बताया की युवक का पहले से ही मानसिक रूप से बीमार था और उसका इलाज भी चल रहा था.

कुमार मनीष
मनीष सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 20 वर्षों का अनुभव है. इन्हें सामाजिक, धार्मिक और पर्यटन से जुड़ी खबरों में अधिक दिलचस्पी है. इन्होंने सहारा समय के साथ अपनी पत्रकारिता की शुरुवात की थी. उसके बाद इन्होंने कई अन्य चैनलों में काम किया. मनीष ने मिर्जापुर से अब तक चार लोकसभा और चार विधानसभा चुनाव को कवर किया है . डिजिटल मीडिया की बात करें तो इन्होंने नवभारत टाइम्स के साथ डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा था. वर्तमान में आप टीवी9 के साथ उन्नाव से जुड़े हैं. मनीष सिंह ने इंटर तक की पढ़ाई जुबली इंटर कॉलेज लखनऊ और ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएट लखनऊ विश्वविद्यालय से किया है. यहीं से मास्टर ऑफ जर्निलजम की पढ़ाई भी पूरी की है.
Read More