![]()
बारिश में अपने साथी के लिए खुद ढाल बन गया यह पक्षी (Instagram/Timesnow_trending)
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद भावुक वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। इस वीडियो में दो जेब्रा डव (Zebra Dove) पक्षियों के बीच ऐसा प्यार और अपनापन देखने को मिल रहा है, जिसे देखकर हर कोई भावुक हो जा रहा है। दरअसल, इस वायरल वीडियो (Viral Video) में इन बेजुबान छोटे-से पक्षियों ने रिश्ते का ऐसा मतलब समझाया, जो इंसानों के लिए भी एक बड़ी सीख बन गया।
मूसलाधार बारिश में साथी को बचाता रहा पक्षी
वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि तेज बारिश हो रही है। बारिश के बीच तीन जेब्रा डव एक बिजली के तार पर बैठे दिख रहे हैं। तीनों में से एक अपने साथी को बारिश से बचाने की पूरी कोशिश करते दिख रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह पक्षी अपने साथी के सिर पर अपने पंखों से आड़ देकर उसे बारिश में भीगने से बचाने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में वह अपने साथी के लिए अपने पंखों को कुछ यूं फैलाता है, जिससे छतरी का काम हो जाता है। इससे उसका साथी बारिश में बिना भीगे आराम से उस बिजली के तार पर बैठा दिख रहा है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
बेजुबान परिंदों ने सिखाया प्यार का असली मतलब
वीडियो (Video) में आप देख सकते हैं कि वह जेब्रा डव खुद पूरी तरह भीगता रहता है, लेकिन अपने साथी को बारिश से बचाने की कोशिश करता है। यह छोटा-सा पल लोगों का दिल छू रहा है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकार बताते हैं कि जेब्रा डव ऐसे पक्षी हैं जो अक्सर जीवनभर एक ही साथी के साथ रहते हैं। दोनों मिलकर अपना घोंसला बनाते हैं, बच्चों की देखभाल करते हैं और हर परिस्थिति में एक-दूसरे का साथ निभाते हैं।
Viral Video ने छू लिया लोगों का दिल
इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी भावुक हो गए। कई लोगों ने लिखा कि इंसानों को भी इन बेजुबान पक्षियों से प्यार, भरोसा और साथ निभाने की सीख लेनी चाहिए। कुछ लोगों ने इसे प्रकृति की सबसे खूबसूरत प्रेम कहानी बताया, जबकि कई यूजर्स ने कहा कि यह वीडियो पूरे दिन की सबसे प्यारी चीज है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
![]()
पंकज यादवauthor
पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- Viral
End of Article