वायरल न्यूज़
- Authored by: कौशलेंद्र पाठक
- Updated Jul 31, 2026, 04:09 PM IST
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक रैटलस्नेक का मजेदार और हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में जब सांप के सामने छोटा सा शीशा रखा गया, तो वह अपने ही अक्स को दूसरा सांप समझकर उस पर हमला करने लगा।
![]()
सांप का खतरनाक अंदाज (तस्वीर साभार- @wildlife.clash)
Viral Video: इंटरनेट की दुनिया में सांपों और उनसे जुड़े रोमांचक वीडियोज की कोई कमी नहीं है। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप डरेंगे भी और अपनी हंसी भी नहीं रोक पाएंगे। आमतौर पर बेहद जहरीले और शांत माहौल में रहने वाले रैटलस्नेक (Rattlesnake) का एक ऐसा रूप सामने आया है, जहां उसकी मुकाबला किसी और से नहीं बल्कि खुद के अक्स से ही हो गया। इस नजारे को देखकर हर कोई हैरान रह गया।
शीशा देखते ही क्यों भड़क उठा सांप?
वायरल हो रहे इस छोटे से वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि एक पारदर्शी प्लास्टिक एनक्लोजर में रैटलस्नेक आराम से बैठा हुआ है। तभी एक व्यक्ति उसके सामने छोटा सा शीशा लाकर रख देता है। जैसे ही सांप की नजर शीशे में अपनी ही परछाई पर पड़ती है, वह उसे कोई दूसरा प्रतिद्वंद्वी या खतरा समझ बैठता है। पलक झपकते ही सांप का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। वह तुरंत अपनी पूंछ को तेजी से हिलाकर चेतावनी देने की आवाज पैदा करने लगता है। गुस्सा इतना बढ़ जाता है कि वह शीशे पर बने अपने ही अक्स की तरफ मुंह पूरा खोलकर बार-बार वार करने का प्रयास करता है। सांप को बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि जिस 'दुश्मन' पर वह हमला कर रहा है, वह कोई और नहीं बल्कि उसकी खुद की ही परछाई है। देखें वीडियो...
क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
वैज्ञानिकों और जीव विशेषज्ञों के अनुसार, अधिकांश सरीसृप जैसे सांप, छिपकली आदि आत्म-जागरूकता का 'मिरर टेस्ट' पास नहीं कर पाते। वे शीशे में दिख रही अपनी ही छवि को अपना इलाका छीनने आया 'दूसरा प्रतिद्वंद्वी' मान लेते हैं। रैटलस्नेक जैसे आक्रामक जहरीले सांपों में यह प्रतिक्रिया और भी ज्यादा तेज होती है, क्योंकि वे अपने इलाके को लेकर काफी संवेदनशील होते हैं। वहीं, वीडियो वायरल होने पर लोग इस जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-जब आप सुबह सोकर उठते हैं और शीशा देख लेते हैं! एक अन्य यूजर ने लिखा- बेचारे सांप को कोई बताओ कि वो खुद से ही लड़ रहा है! तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है जरूर बताएं।
![]()
कौशलेंद्र पाठकauthor
कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।
और पढ़ें
- Hindi News
- Viral
End of Article