वायरल न्यूज़
- Authored by: कौशलेंद्र पाठक
- Updated Aug 20, 2026, 11:29 AM IST
Viral Video: केरल के रहने वाले प्रोफेशनल बाइक स्टन्नर और सिविल इंजीनियरिंग सानीद ने समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए एक अनोखा रास्ता चुना है। वह बिना अगले पहिये की साइकिल चलाकर केरल से नेपाल तक 11,000 किमी की यात्रा पर निकले हैं।
![]()
नशा के खिलाफ शख्स का अनोखा अभियान (तस्वीर साभार- @ANI)
Viral Video: केरल के कन्नूर निवासी सानीद ने देश भर के युवाओं को प्रेरित करने के लिए एक बेहद चुनौतीपूर्ण और अनोखा मिशन शुरू किया है। वह बिना अगले पहिये वाली साइकिल पर सवार होकर केरल (Kerala) से नेपाल में एवरेस्ट बेस कैंप तक 11,000 किलोमीटर की यात्रा तय कर रहे हैं। इस साहसिक यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश भर में 'Say No To Drugs' का कड़ा संदेश देना है। आलम ये है कि सोशल मीडिया पर सानीद छाए हुए हैं और लोग इस पहल की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।
यहां आपको बता दें कि सानीद सिविल इंजीनियरिंग और इंटीरियर डिजाइनिंग में स्नातक हैं। इसके साथ ही वह एक प्रोफेशनल बाइक स्टन्नर भी हैं। सानीद भारतीय सेना के जवानों को परेड में किए जाने वाले स्टंट्स के लिए ट्रेनिंग भी देते हैं। उनके पास साइकिल और बाइक से कठिन स्टंट करने का 12 वर्षों का अनुभव है। सानीद प्रतिदिन औसतन 50 से 60 किलोमीटर की दूरी तय करते हैं, जबकि सड़क और मौसम के अनुकूल होने पर उन्होंने एक दिन में अधिकतम 150 किलोमीटर तक का सफर तय किया है। बिना अगले पहिये की साइकिल पर लगातार संतुलन बनाए रखना बेहद थकाऊ और कठिन होता है। विशेषकर रास्ते में तेज हवाएं चलने पर साइकिल को नियंत्रित करना सबसे बड़ी चुनौती साबित होता है। देखें वीडियो...
नशे के खिलाफ अभियान
गौरतलब है कि इससे पहले वह केरल से कश्मीर तक की दूरी भी बिना अगले पहिये वाली साइकिल से सफलतापूर्वक पूरी कर चुके हैं। सानीद का मानना है कि आज के दौर में युवाओं को नशे से दूर रखकर सही दिशा दिखाना बहुत जरूरी है। उनका कहना है कि कुछ अलग या बड़ा हासिल करने के लिए आपको किसी तरह के नशे की जरूरत नहीं है। अपनी पसंद का काम करें, मेहनत करें और अपनी जिंदगी को बर्बाद होने से बचाएं। अगर मेरी इस यात्रा से एक भी व्यक्ति की सोच बदलती है, तो वही मेरे लिए सच्चा वर्ल्ड रिकॉर्ड होगा।
![]()
कौशलेंद्र पाठकauthor
कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।
और पढ़ें
- Hindi News
- Viral
End of Article