वेब सीरीज
- Authored by: राहुल शर्मा
- Updated Jul 31, 2026, 10:30 AM IST
दुलकर सलमान ने कुछ वक्त पहले लकी भास्कर नाम की एक कमाल की फिल्म दर्शकों को दी थी, जिसके सीक्वल पर काफी समय से बातें हो रही हैं। डायरेक्टर वैंकी ने फाइनली लकी भास्कर 2 पर चुप्पी तोड़ दी है।
![]()
Venky Atluri ने Lucky Baskhar 2 पर खोली जुबान, बोले "थोड़े साल लगेंगे लेकिन..."
KEY HIGHLIGHTS
- लकी भास्कर 2 कुछ समय बाद होगी रिलीज
- डायरेक्टर वैंकी ने फैंस दिया सरप्राइज
- दुलकर सलमान कुछ सालों बाद कसेंगे कमर
साल 2024 में साउथ कलाकार दुलकर सलमान (Dulquer Salmaan) अपनी एक फिल्म लेकर आए थे, जिसका नाम लकी भास्कर था। इस फिल्म ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। फिल्म लकी भास्कर केवल साउथ भाषा ही नहीं बल्कि हिन्दी भाषा में भी खूब देखी गई थी, जिसके बाद इसे सुपरहिट का खिताब दिया गया। लकी भास्कर की कहानी भले ही खत्म हो गई हो लेकिन दर्शकों ने उसी वक्त ये इच्छा जताई थी कि वो इसका दूसरा पार्ट देखना चाहते हैं और जानना चाहते हैं कि भास्कर जिंदगी में आगे क्या करेगा? फिल्म के डायरेक्टर वैंकी अटलुरी ने फैंस की भारी डिमांड के बीच लकी भास्कर 2 पर चुप्पी तोड़ दी है।
Lucky Baskhar 2 जल्द हो सकती है शुरू
द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बात करते हुए डायरेक्टर वैंकी ने लकी भास्कर 2 पर खुलकर बात की और ये इशारा दिया कि वो इस पर जल्द काम शुरू करेंगे। वैंकी के अनुसार, उन्हें लकी भास्कर 2 बनाने के लिए थोड़ा वक्त चाहिए क्योंकि वो ठीक ढंग से इसे पेश करना चाहते हैं। वैंकी ने बताया है, "लकी भास्कर का सीक्वल मेरे लाइन अप में है लेकिन मुझे इसको शुरू करने में कुछ साल लगेंगे। लकी भास्कर 2 शुरू करने से पहले मुझे 2 प्रोजेक्ट्स खत्म करने हैं। लकी भास्कर 2 बनाना एक बड़ी जिम्मेदारी है क्योंकि दर्शकों को ये किरदार बहुत पसंद है। मैं लगभग 2 सालों में इसे शुरू करूंगा, उससे पहले मैं धनुष सर के साथ एक फिल्म बना रहा हूं और दूसरी मूवी बच्चों के लिए होगी।"
वैंकी तो अगले 2 सालों तक बिजी हैं, जिस दौरान वो 2 फिल्में बनाएंगे। अगर बात दुलकर सलमान की करें तो वो भी फ्री नहीं हैं। जल्द ही वो वो आई एम गेम में दिखाई देंगे, जो 20 अगस्त 2026 के दिन रिलीज होगी। वैसे आपको फिल्म लकी भास्कर 2 का इंतजार है या नहीं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
![]()
राहुल शर्माauthor
राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- Entertainment
- Web-Series
End of Article