Vasudha: जश्न वाले घर में पसरा सन्नाटा! टूटा प्रभात का भरोसा.. क्या चंद्रिका को जेल की सलाखों के पीछे पहुँचाकर ही दम लेगा वसुधा का रक्षक?

Published on 13 जुल॰ 2026

Vasudha: 'वसुधा' की कहानी अब एक जबरदस्त मोड़ पर आ खड़ी हुई है जहां परिवार में न केवल सबसे बड़ा आपसी टकराव देखने को मिलेगा, बल्कि पूरे परिवार की नींव तक हिला देगा..

Vasudha: जश्न वाले घर में पसरा सन्नाटा! टूटा प्रभात का भरोसा.. क्या चंद्रिका को जेल की सलाखों के पीछे पहुँचाकर ही दम लेगा वसुधा का रक्षक?

Vasudha 13th July 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube /@TellyChakkar

Modified Date: July 13, 2026 / 06:43 pm IST

Published Date: July 13, 2026 6:38 pm IST

HIGHLIGHTS

  • पीठ में खंजर घोंपने वाले का चेहरा आया सामने!
  • परिवार के उड़े होश!
  • रिश्तों में आई दरार!

Vasudha: ‘ZEE TV’ के सबसे पसंदीदा शो ‘वसुधा‘ की कहानी अब एक जबरदस्त मोड़ पर आ खड़ी हुई है जहां परिवार में न केवल सबसे बड़ा आपसी टकराव देखने को मिलेगा, बल्कि पूरे परिवार की नींव तक हिला देगा.. क्योंकि अच्छा ख़ासा चलता हुआ वसुधा के बिज़नेस में अचानक आए एक और झटके के बाद, देव अपना सब्र खो बैठता है।

Vasudha Upcoming Twist: ऑर्डर की ख़ुशी बदली मातम में… !

कहानी में नया मोड़ तब आता है जब वसुधा को व्यापारी जतिन राजपूत का फ़ोन आता है, जो सब कुछ बदल कर रख देता है। वह परिवार को इकठ्ठा करके दुखी मन से बताती है कि जतिन ने ₹25 लाख की बिज़नेस डील कैंसिल कर दी है। जो परिवार कल तक इस बड़े ऑर्डर की ख़ुशी मना रहा था किन्तु आज अचानक मिले इस झटके से हर कोई स्तब्ध रह जाता है।

गुस्से से तमतमाया देव!

देव तुरंत सारी कड़ियाँ जोड़ लेता है और उसे पूरा यकीन हो जाता है कि इसके पीछे और कोई नहीं बल्कि चंद्रिका का ही हाथ है, जिसने जतिन से मिलकर उसे डील कैंसिल करने के लिए उकसाया है, ठीक वैसे ही जैसे पहले भी उसने वसुधा की राह में कांटें बिछाए थे। गुस्से से तमतमाया हुआ देव, अपनी भावनाओं पर काबू खो बैठता है और पूरे परिवार के सामने अपनी माँ चंद्रिका से सीधे सवाल करने का फैसला करता है।

Vasudha 13th July 2026 Written update: चंद्रिका की साजिशों का हुआ पर्दाफाश!

सबसे हैरान कर देने वाला पल तो तब आता है जब देव सारी मर्यादाएँ भूलकर सीधे चंद्रिका पर उंगली उठा देता है। वह आरोप लगाता है कि वसुधा के बिज़नेस शुरू होने के बाद से उसकी राह में आई हर समस्या चंद्रिका की सोची-समझी साजिश थी.. आँखों में गुस्सा लिए वह साफ़ शब्दों में कहता है कि आज वह बेटे की हैसियत से नहीं, बल्कि वसुधा का पति बनकर पूछ रहा है, जो अपनी पत्नी के सम्मान के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है।

Join Our Whatsapp Group

चौहान परिवार के उड़े होश!

प्रभात, चंद्रिका पर लगाए गए देव के इन गंभीर आरोपों को सुन स्तब्ध रह जाता है। पूरा चौहान परिवार यह देखकर सन्न रह जाता है क्योंकि किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि जो देव हमेशा चंद्रिका के सम्मान में सिर झुकाए खड़ा रहता था, आज उसी देव की आँखों में चंद्रिका के लिए सिर्फ गुस्सा है..

अब सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि क्या चंद्रिका खुद को बेगुनाह साबित कर पाएगी या अपनी चालों के पीछे छिपा असली सच बताएगी? या क्या देव ने आख़िरकार सरेआम उस शख़्स का पर्दाफाश कर दिया है जो कि चुपचाप वसुधा के कारोबार में मुश्किलें खड़ी कर रहा था?

इन्हें भी पढ़ें:

  • Actor Sam Neill Passes Away: इस दिग्गज फिल्म अभिनेता का हुआ निधन, 78 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, कई शानदार फिल्मों में निभाए थे दमदार किरदार
  • Dhamaal 4 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘Dhamaal 4’ का जबरदस्त जलवा! पहले वीकेंड में अक्षय कुमार की दो कॉमेडी फिल्मों का रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

प्रश्न 1:  वसुधा की डील क्यों कैंसल हुई?

उत्तर:  जतिन राजपूत ने अचानक ₹25 लाख का ऑर्डर रद्द कर दिया, जिसके पीछे देव चंद्रिका को जिम्मेदार मानता है

प्रश्न 2:  देव ने चंद्रिका से क्या कहा और क्यों?

उत्तर:  देव ने गुस्से में कहा - “मैं अब आपको मां की हैसियत से नहीं, बल्कि वसुधा के पति की हैसियत से सवाल कर रहा हूँ। आपने वसुधा के हर सपने में रुकावट डाली है।”

प्रश्न 3:  आज के एपिसोड में सबसे बड़ा ट्विस्ट क्या था?

उत्तर:  देव ने अपनी मां चंद्रिका पर खुलेआम आरोप लगाते हुए कहा कि वसुधा के बिजनेस को बर्बाद करने की सारी साजिश चंद्रिका की ही है।

प्रश्न 4:  परिवार की क्या प्रतिक्रिया रही?

उत्तर:  प्रभात और बाकी परिवार वाले पूरी तरह स्तब्ध रह गए। किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि देव अपनी मां का इस तरह सामना कर रहा है।

whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

Swati Shah

Swati Shah, Since 2023, I have been working as an Executive Assistant at IBC24, No.1 News Channel in Madhya Pradesh & Chhattisgarh. I completed my B.Com in 2008 from Pandit Ravishankar Shukla University, Raipur (C.G). While working as an Executive Assistant, I enjoy posting videos in the digital department.

Web Title: Vasudha: Silence descends on a home that was once celebrating! Prabhat’s trust is shattered... Will Vasudha’s protector stop at nothing until Chandrika is put behind bars?