Opposition Protest On SIR Controversy: नई दिल्ली: दिल्ली से शुरु हुई विरोध की आंधी अब देश भर में बवंडर की तरह फैल चुकी है। बिहार की राजधानी पटना में तेजस्वी यादव की अगुवाई में महागठबंधन ने शहीद स्मारक से राजभवन की तरफ आक्रोश मार्च निकाला। पुलिस ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के पास बैरिकेडिंग कर मार्च रोक दिया..तेजस्वी यादव बैरिकेड पर चढ़ गए, जिसके बाद उन्हें, मीसा भारती और मुकेश सहनी समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया। विपक्ष ने SIR में कथित अनियमितताओं और वोट चोरी के आरोप लगाए और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग दोहराई।
पटना से लेकर बेंगलुरु तक..SIR के खिलाफ प्रदर्शन का असर दिखा। बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में CJP यानी कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में यूट्यूबर ध्रुव राठी और अभिनेता प्रकाश राज भी पहुंचे। (Opposition Protest On SIR Controversy) प्रदर्शनकारियों ने SIR रद्द करने और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की..यानी विपक्षी दलों के साथ अब दूसरे संगठन भी इस मुद्दे को लेकर सड़क पर उतर रहे हैं।
और इसका असर छत्तीसगढ़ से मध्य प्रदेश तक भी दिखा। रायपुर में अंबेडकर चौक पर इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन हुआ। कांग्रेस, CPI और AAP के प्रतिनिधि धरने पर बैठे और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की, तो भोपाल में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने SIR के विरोध में प्रदर्शन किया। यानी दिल्ली से शुरू हुआ विरोध अब अलग-अलग राज्यों और शहरों तक पहुंचता जा रहा है।
Opposition Protest On SIR Controversy: लेकिन दिल्ली में विरोध के बीच एक अलग तस्वीर सामने आई..कनॉट प्लेस में कांग्रेस समर्थकों ने एक कश्मीरी युवक की मीडिया के सामने ही जमकर पिटाई की। पीड़ित ने खुद को कश्मीर का मुसलमान बताया है और कहा है कि वो पीएम मोदी का फैन है। बताया जा रहा है कि वो युवक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारेबाजी कर रहा था और राहुल गांधी का विरोध कर रहा था। इसी दौरान कांग्रेस समर्थकों ने पहले तो उसके साथ बहसबाजी की और फिर देखते ही देखते उसे बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया।
विपक्ष के प्रदर्शन और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर बीजेपी की तरफ से भी पलटवार हुआ। (Opposition Protest On SIR Controversy) छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विपक्ष के आरोपों पर तीखा पलटवार किया।
Opposition Protest On SIR Controversy: यानी SIR को लेकर सियासी टकराव अब सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं है। पटना में हिरासत, बेंगलुरु में प्रदर्शन, रायपुर और भोपाल में धरना। सवाल यही है कि SIR पर शुरू हुआ विरोध आने वाले दिनों में और कितना बड़ा बनता है और क्या ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष का ये आंदोलन आगे भी इसी तरह जारी रहेगा ?
इन्हें भी पढ़ें:-
- शह मात The Big Debate: गरबा पार्टनर ऑन रेंट! पसंद के पार्टनर के लिए अलग-अलग पैकेज का विज्ञापन वायरल, ऑनलाइन सेल के इस खेल को रोकेगा कौन?
- शह मात The Big Debate: मंत्री जी की फटकार... कब सुधरेगा हाल? PWD मंत्री अरूण साव ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम, सड़कों को दुरस्त रखने में क्यों हो रही कोताही?
- Liquor Shops Closed: कल से इतने दिनों के लिए बंद रहेंगी शराब दुकानें, बार में भी नहीं मिलेगी मदिरा, इस वजह से प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला