PM Modi Uzbekistan and Kyrgyzstan Visit: नई दिल्ली: पीएम मोदी उज़्बेकिस्तान और किर्गिस्तान के दौरे पर हैं। जिसका पहला पड़ाव पूरा कर PM किर्गिज़स्तान के लिए रवाना हो चुके हैं।
किर्गिज़स्तान रवाना होने से पहले पीएम मोदी को एयरपोर्ट पर उज़्बेकिस्तान के प्रधानमंत्री अब्दुल्ला अरिपोव ने विदा किया। PM मोदी अब किर्गिज़ गणराज्य में 26वें SCO लीडरशिप समिट में शामिल होंगे और इस क्षेत्र के साथ भारत के सकारात्मक जुड़ाव को आगे बढ़ाएंगे। SCO समिट के दौरान पीएम मोदी की चीनी राष्ट्रपति शी-जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन से भी मुलाकात होगी। जिसमें सीमा विवाद समेत कई द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत की संभावना है।
PM Modi Uzbekistan and Kyrgyzstan Visit: इससे पहले उज्बेकिस्तान दौरे के दूसरा दिन पीएम मोदी और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत के बीच ताशकंद में डेलीगेशन लेवल की बातचीत हुई, लेकिन इससे पहले पीएम मोदी के मीटिंग के लिए पहुंचने पर उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत ने औपचारिक रूप से स्वागत किया। पीएम मोदी को इस दौरान गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। जिसके बाद दोनों देशों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत शुरू हुई। भारत-उज्बेकिस्तान के बीच यूरेनियम सप्लाई पर चर्चा हुई। मोदी ने कहा, “हम यूरेनियम की आपूर्ति के लिए भी एक रणनीति के साथ आगे बढ़ेंगे और एक व्यवस्था बनाएंगे।
वहीं उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति ने कहा आपके नेतृत्व में भारत सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है आपके करीबी मित्र के तौर पर हम निश्चित रूप से इन सभी उपलब्धियों को देखकर बहुत खुश हैं। (PM Modi Uzbekistan and Kyrgyzstan Visit) भारत डिजिटलीकरण, सूचना प्रौद्योगिकी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, अंतरिक्ष अन्वेषण और कई अन्य क्षेत्रों में वास्तव में असाधारण प्रगति कर रहा है।
PM मोदी को इस दौरान उज्बेगिस्तान का सर्वोच्च राजकीय पुरस्कार ‘ओली दाराजाली दुस्तलिक’ से सम्मानित किया गया। पीएम मोदी ने कहा की ये मेरा नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है।
PM Modi Uzbekistan and Kyrgyzstan Visit: इससे पहले रविवार की सुबह पीएम मोदी ने ताशकंद में योग फेडरेशन ऑफ उज्बेकिस्तान की ओर से आयोजित योग सत्र में हिस्सा लिया। जिसमें उज़्बेकिस्तान के 52 योग साधक शामिल हुए। पीएम मोदी ने योग सेशन के दौरान एक शख्स को योग करने का सही तरीका बताया। पीएम मोदी ने योग सेशन के बाद पार्टिसिपेंट के साथ एक सेल्फी वीडियो भी रिकॉर्ड किया। पीएम मोदी ने अपने X हैडल पर ये वीडियो शेयर करते किया।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Narsinghpur Youth Viral Video: भाभी को झांसे में लेकर देवरों ने बनाया संबंध.. वीडियो वायरल करने की धमकी देकर भाई के साथ किया ऐसा काम, परेशान युवक ने उठाया खौफनाक कदम
- Harda Crime News: कांग्रेस नेता ने की युवक की हत्या! पुलिस को चकमा देकर ससुराल में छिपा था आरोपी, 3 साल बाद पहुंचा सलाखों के पीछे
- Punjab Employees Leave: इस दिन सरकारी दफ्तरों में नहीं होंगे कोई काम, प्रदेशभर के कर्मचारी एक साथ लेंगे छुट्टी, जानिए क्या है वजह?