INDIA Bloc March Delhi: नई दिल्ली: चुनाव आयोग के अंदर पनपी असहमति और आपत्ति की खबर विपक्ष के लिए एक बड़ी संजीवनी बनकर उभरी। दिल्ली में इंडिया ब्लॉक के 19 दलों ने CEC और SIR के खिलाफ एक साथ हल्ला बोला और सबकी जुबान पर एक ही मांग थी..ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो।
राहुल गांधी के पोस्टर में लिखा “ज्ञानेश... इट्स डन ब्रो”..सोशल मीडिया पर तीजे से ट्रेंड करने लगा। संसद से निर्वाचन सदन की तरफ बढ़े INDIA ब्लॉक के 140 से ज्यादा सांसद,राहुल गांधी, अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी समेत विपक्ष के कई बड़े चेहरे मार्च में शामिल हुए, लेकिन कुछ ही दूर आगे बढ़ते ही पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रास्ता रोक दिया।
प्रदर्शनकारी बैरिकेड के पास पहुंचे, नारेबाजी हुई और देखते ही देखते धक्का-मुक्की शुरू हो गई। (INDIA Bloc March Delhi) खुद राहुल गांधी भी बेरिकेड पर जा चढ़े। हाथ में तिरंगा लहराया और पुलिस के रोके जाने के बावजूद आगे बढ़ने की कोशिश करते रहे। पुलिस ने कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया, लेकिन राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और दूसरे विपक्षी नेता आकाशवाणी परिसर में ही धरने पर बैठ गए..चुनाव आयोग का दफ्तर यहां से करीब 200 से 270 मीटर की दूरी पर था।
INDIA Bloc March Delhi: राहुल गांधी ने सीधे CEC ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा। आरोप लगाया कि चुनाव को मोदी-शाह ने हाईजैक किया और ज्ञानेश कुमार ने उनकी मदद की।राहुल के साथ-साथ अखिलेश यादव भी चुनाव आयोग पर हमलावर दिखे। अखिलेश ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं है और बीजेपी के लिए काम कर रहा है।
SIR के मुद्दे पर विपक्ष के इस मार्च के बीच दिल्ली में सुरक्षा भी बेहद कड़ी रही। तीन हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए। RAF और पैरामिलिट्री फोर्स को भी लगाया गया, कई जगह बैरिकेडिंग की गई।
इधर विपक्ष के आरोपों पर बीजेपी ने भी पलटवार किया। Form-6 में बदलाव के राहुल गांधी के आरोपों को बीजेपी ने खारिज किया। (INDIA Bloc March Delhi) कहा- चुनाव आयोग ने Form-6 में कोई बदलाव नहीं किया। SIR के लिए सिर्फ अतिरिक्त घोषणापत्र जोड़ा गया था।
INDIA Bloc March Delhi: यानी SIR पर सियासी लड़ाई अब सड़क से लेकर चुनाव आयोग तक पहुंच चुकी है। एक तरफ राहुल गांधी और अखिलेश यादव के सीधे आरोप दूसरी तरफ बीजेपी का पलटवार और इस टकराव के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है। क्या SIR पर शुरू हुआ ये सियासी संग्राम आने वाले दिनों में और बड़ा रूप लेगा?
इन्हें भी पढ़ें:-
- शह मात The Big Debate: Gen-Z से प्यार.. हर मंच से बेशुमार! यूथ कॉन्क्लेव में सरकार ने खोला खज़ाना, क्या यूथ को रिझाने में कामयाब हो रहे मोहन भैया?
- शह मात The Big Debate: बाढ़, बस्तर, कांग्रेस प्रभारी..अब सियासत की बारी! भाजपा ने पीसीसी प्रभारी पर साधा निशाना, बस्तर में बाढ़ को लेकर क्यों आमने-सामने हैं पक्ष-विपक्ष?
- MP Police Transfer: अचानक हटाए गए इस जिले के एसपी, अब इस महिला अफसर को मिली जिम्मेदारी, सीएम के दौरे के बाद लिया गया बड़ा फैसला