Vande Bharat: CEC का विरोध.. दिल्ली टू मुंबई भारी ‘क्रोध’! SIR पर विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, आरोपों पर जवाब देने के लिए आखिर कब आएंगे ज्ञानेश कुमार? | IBC24

Published on 2 अक्टू॰ 2026

Vande Bharat IBC24 News: जितेंद्र को जिम्मेदारी, सियासत भारी, कांग्रेस ने नियुक्ति पर उठाए सवाल, पूछा- आखिर उन्हें ही क्यों बनाया गया CEO? /image: IBC24 File

नई दिल्लीः Vande Bharat: एक देश एक चुनाव की बड़े चुनाव सुधारों की, लेकिन इस वक्त देश में चौतरफा SIR विरोध का माहौल बनाया जा रहा है। मुद्दा केवल सियासी नफे-नुकसान का है या फिर देश की आवाम का ये साफ नहीं है लेकिन नए पुराने दलों ने SIR पर विरोध के लिए गांधी जयंती का दिन चुना। 2 अक्टूबर को मुंबई में कॉकरोच जनता पार्टी तो दिल्ली में कांग्रेस, आप, RJD समेत विपक्षी दलों ने विरोध का मोर्चा खोला। कहीं चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी हुई तो कहीं बैरिकेडिंग के बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच खींचतान नजर आई। मुंबई में कॉकरोच जनता पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। वहीं दिल्ली में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, RJD और कई छात्र संगठनों के कार्यकर्ता SIR के विरोध में जुटे।

Vande Bharat: मुंबई के शिवाजी पार्क में CJP के प्रदर्शन में गांधी की तस्वीर वाली टी-शर्ट पहने लोग भी नजर आए। पार्टी ने SIR रोकने और चुनावी प्रक्रिया में बदलाव समेत कई मांगें उठाईं। CJP का कहना है कि SIR की प्रक्रिया की जांच होनी चाहिए और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना चाहिए। CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने मुंबई के प्रदर्शन को सिर्फ शुरुआत बताया। उनका कहना है कि असली प्रदर्शन जंतर-मंतर पर होगा।

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने भी SIR के मुद्दे पर अपनी बात रखी। उन्होंने गांधी, अंबेडकर और नेहरू के योगदान का जिक्र करते हुए इसे देश की लोकतांत्रिक विरासत से जोड़ा। उधर दिल्ली में भी SIR के खिलाफ विपक्षी दल और छात्र संगठन सड़कों पर उतरे। AAP, कांग्रेस, RJD के नेताओं के साथ AISA, SFI, NSUI समेत कई छात्र संगठनों के कार्यकर्ता जंतर-मंतर की तरफ बढ़े। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवा भी पहुंचे। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि SIR में कथित अनियमितताओं की जांच हो और CEC ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, लेकिन प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर पहुंचने से पहले ही पुलिस ने कई जगह रोक दिया। बैरिकेडिंग हुई, नेताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। AAP नेताओं सौरभ भारद्वाज, आतिशी और संजय सिंह समेत कई विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिया गया। छात्र संगठनों के कार्यकर्ता भी पुलिस की कार्रवाई की जद में आए।

पुलिस के मुताबिक, दिल्ली में 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया..वहीं प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस ने कार्रवाई की यानी एक ही दिन SIR के खिलाफ मुंबई से दिल्ली तक सड़क पर विरोध दिखाई दिया। मुंबई में CJP ने मोर्चा खोला, तो दिल्ली में विपक्ष और छात्र संगठनों ने प्रदर्शन किया और दोनों जगहों पर मुद्दा एक ही रहा। SIR की प्रक्रिया और चुनावी व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवाल अब देखना ये होगा कि CEC ज्ञानेश कुमार खुद पर लग रहे आरोपों को लेकर कब देश के सामने आते हैं?

इन्हें भी पढ़ें:

  • Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी जहां पहुंचे, वहां बन गया इतिहास! आंदोलन से आजादी तक हर पड़ाव है बेहद खास 
  • Xiaomi 17T Price Increase: अचानक बढ़ गई Xiaomi के इस फोन की कीमत! अब खरीदने के लिए देने होंगे इतने ज्यादा पैसे, जानें नया दाम 
  • Yuzvendra Chahal Retirement: स्पिनर युजवेंद्र चहल ने क्रिकेट से लिया संन्यास, लेकिन इस फॉर्मेट में खेलते रहेंगे, पोस्ट शेयर कर किया ऐलान