Devendra Yadav EOW Notice: छत्तीसगढ़ के कोल लेवी घोटाले में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को राहत मिलती नहीं दिख रही है। उन्हें EOW का नया नोटिस (Devendra Yadav EOW Notice) जारी कर दिया है। जिसके अनुसार, यादव को 5 अक्टूबर 2026 को सुबह 10:30 बजे रायपुर विशेष कोर्ट में उपस्थित होना है। यह कार्रवाई अपराध क्रमांक 03/2024 से जुड़े मामले में की जा रही है।
जांच पूरी, अभियोग पत्र की तैयारी
छत्तीसगढ़ कोल लेवी मामले (CG Coal Levy Case) में नया अपडेट सामने आया है। EOW ने एक बार फिर देवेंद्र यादव को नोटिस दिया है। एजेंसी के अनुसार विवेचना पूरी होने के बाद Charge Sheet (अभियोग पत्र) विशेष न्यायालय, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, रायपुर के सामने पेश की जानी है। नोटिस में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 7A और 12 के साथ IPC की धाराओं 420, 120-B, 384, 467, 468 और 471 का उल्लेख किया गया है।
28 सितंबर को हुई थी पूछताछ
मामले में EOW का नया नोटिस जारी (Devendra Yadav EOW Notice) होने से पहले 28 सितंबर को विधायक देवेंद्र यादव से एजेंसी ने पूछताछ की थी। उपलब्ध रिपोर्टों के मुताबिक उनसे दो घंटे से ज्यादा समय तक सवाल-जवाब हुआ था। इसके बाद अब उन्हें Special Court Raipur (रायपुर विशेष न्यायालय) में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। मामले में जांच एजेंसी की आगे की कार्रवाई अब अदालत की प्रक्रिया से जुड़ गई है।
540 करोड़ की कथित अवैध वसूली का आरोप
कोल लेवी घोटाले (Coal Levy Scam ) में जांच एजेंसियों ने जुलाई 2020 से जून 2022 के बीच कोयला परिवहन से जुड़ी कथित अवैध वसूली का आरोप लगाया है। रिपोर्टों के अनुसार इस दौरान प्रति टन 25 रुपये की वसूली की व्यवस्था का आरोप है और कुल रकम करीब 540 करोड़ रुपये बताई गई है। हालांकि, देवेंद्र यादव इन आरोपों को खारिज कर चुके हैं।
ये खबर भी पढ़ें: MP Gopalak Sammelan: भोपाल पहुंचे केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, सीएम मोहन यादव और BJP प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने किया स्वागत
नोटिस में कई धाराओं का उल्लेख
मामले (Devendra Yadav EOW Notice) में देवेंद्र यादव से जुड़े अपराध क्रमांक 03/2024 का उल्लेख है। मामले में Bhilai MLA (भिलाई विधायक) देवेंद्र यादव का नाम जांच के दायरे में आया है। अब 5 अक्टूबर को होने वाली पेशी और अभियोग पत्र की प्रक्रिया पर नजर रहेगी। जांच में सामने आए आरोप अभी न्यायालय के अंतिम निर्णय के अधीन हैं।
ये खबर भी पढ़ें: Korea Road Accident: कोरिया में पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत, 6 घायल; दशगात्र कार्यक्रम से लौट रहे थे सभी