Uttarakhand News: चारधाम यात्रा ने रचा नया रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख के पार; 2023 का रिकॉर्ड टूटा

Published on 6 अक्टू॰ 2026

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा 2023 में 56.18 मिलियन से अधिक तीर्थयात्रियों के साथ पिछले रिकॉर्ड को पार कर गई है। सुरक्षा, परिवहन, पानी, स्वच्छता और एजेंसियों के बीच समन्वय में सुधार इस वृद्धि को बढ़ावा देते हैं, जो धार्मिक पर्यटन में वृद्धि और यात्रा की व्यवस्था में विश्वास को दर्शाते हैं।

By Oneindia Staff

Time Published: Wednesday, October 7, 2026, 0:31 [IST]

देहरादून: उत्तराखंड की चारधाम यात्रा ने इस वर्ष नया रिकॉर्ड कायम किया है। सरकार के मुताबिक, चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या 56,18,497 के आंकड़े को पार कर गई है। इसके साथ ही वर्ष 2023 में दर्ज अब तक के सर्वाधिक श्रद्धालुओं के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया गया है।

Four Dhams Yatra hits new attendance record

केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के दर्शन के लिए इस वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंचे हैं। राज्य सरकार का कहना है कि श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या प्रदेश में धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन के प्रति बढ़ते आकर्षण और यात्रा व्यवस्थाओं में लोगों के विश्वास को दर्शाती है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुगम और सुव्यवस्थित बनाने के लिए कई स्तरों पर व्यवस्थाएं मजबूत करने का दावा किया है। यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सेवाओं, यातायात प्रबंधन, पेयजल, स्वच्छता, पार्किंग, आवास और आपदा प्रबंधन से जुड़ी सुविधाओं को बेहतर किया गया है। यात्रा के दौरान प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और एसडीआरएफ समेत संबंधित विभागों के बीच समन्वय पर भी विशेष जोर दिया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

केदारनाथ-बदरीनाथ में बेहतर सुविधाओं का असर

सरकार के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केदारनाथ और बदरीनाथ धाम सहित उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर अवस्थापना सुविधाओं का विस्तार किया गया है। बेहतर कनेक्टिविटी और यात्री सुविधाओं के विकास से चारधाम यात्रा को भी मजबूती मिली है। राज्य सरकार का कहना है कि इन प्रयासों का सकारात्मक असर श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के रूप में दिखाई दे रहा है।

CM धामी बोले- हर श्रद्धालु हमारा अतिथि

चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड बनने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड आने वाला प्रत्येक श्रद्धालु राज्य का अतिथि है और सरकार का प्रयास है कि उसकी यात्रा सुरक्षित, सुगम और सुखद हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड संख्या बेहतर सुविधाओं और श्रद्धालुओं के बढ़ते विश्वास का प्रमाण है।

यात्रा व्यवस्था से जुड़े लोगों की सराहना

मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा के सफल संचालन में योगदान देने वाले प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, एसडीआरएफ, स्थानीय निकायों, तीर्थ पुरोहितों, स्थानीय निवासियों और यात्रा व्यवस्था से जुड़े सभी कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की।

Read more about: