गुरुग्राम पुलिस ने दरवाजा काटकर बचाई UPSC टीचर की जान: फ्लैट में अंदर से हो गया था लॉक; सोफे पर बेहोश मिले, बीमार थे - gurugram News

Published on 24 अक्टू॰ 2026

गुरुग्राम12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
गुरुग्राम में लात मारकर फ्लैट का लॉक तोड़ता पुलिसकर्मी। - Dainik Bhaskar

गुरुग्राम में लात मारकर फ्लैट का लॉक तोड़ता पुलिसकर्मी।

गुरुग्राम में शनिवार को पुलिस की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा टल गया। थाना मानेसर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए बंद फ्लैट का दरवाजा कटर से कटवाया और अंदर बेहोश पड़े आईएएस कोचिंग के टीचर को समय रहते फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार, सोसाइटी के फ्लैट नंबर-506 में रहने वाले प्रदीप सरकार पिछले कुछ दिनों से काफी बीमार चल रहे थे। 23 अक्टूबर की सुबह से ही उनके फ्लैट का दरवाजा बंद था। दिनभर उनके परिचितों ने फोन पर कई कॉल किए गए, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

सोसायटी के निवासियों और सिक्योरिटी इंचार्ज को जब किसी अनहोनी की आशंका हुई, तो उन्होंने रात करीब 12 बजे थाना मानेसर पुलिस को मामले की सूचना दी।

फ्लैट के अंदर सोफे पर पड़े शिक्षक।

फ्लैट के अंदर सोफे पर पड़े शिक्षक।

अंदर बेहोश मिले शिक्षक

सूचना मिलते ही थाना मानेसर पुलिस की टीम बिना किसी देरी के मौके पर पहुंची। पुलिस ने बाहर से कई बार आवाज दी और दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कटर मैकेनिक को मौके पर बुलवाया। कटर की मदद से मुख्य लोहे के दरवाजे को काटा गया।

पुलिस जब फ्लैट के अंदर दाखिल हुई, तो कमरे का दरवाजा भी अंदर से बंद मिला। पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे खोला, तो अंदर सोफे पर प्रदीप कुमार बेहोशी की हालत में पड़े थे, हालांकि उनकी सांसें चल रही थीं।

गुरुग्राम में फ्लैट का लॉक काटकर दरवाजा खोल रही पुलिस।

गुरुग्राम में फ्लैट का लॉक काटकर दरवाजा खोल रही पुलिस।

खतरनाक लेवल पर थी शुगर

प्रदीप सरकार को बेहोश देखते ही पुलिस टीम ने तत्काल एम्बुलेंस से पास के ही फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक डॉक्टरी जांच में सामने आया कि प्रदीप कुमार सरकार ज्यादा बीमार थे और उनका डायबिटीज (शुगर) लेवल खतरनाक स्तर तक चल गया, जिससे वह बेहोश हो गए थे। पुलिस फिलहाल उनके परिजनों से संपर्क साध रही है।

प्रदीप सरकार एक यूपीएससी कोचिंग सेंटर के जाने माने फैकल्टी हैं।

प्रदीप सरकार एक यूपीएससी कोचिंग सेंटर के जाने माने फैकल्टी हैं।

UPSC की करवाते हैं तैयारी

प्रदीप कुमार सरकार दिल्ली के करोल बाग स्थित प्रसिद्ध SAPIENS IAS Academy में यूपीएससी के अभ्यर्थियों को कोचिंग देते हैं। वे संस्थान में मानव विज्ञान और प्राणी विज्ञान के जाने-माने विषय विशेषज्ञ हैं।

रेस्क्यू का वीडियो सामने आया

इस पूरी रेस्क्यू कार्रवाई का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिस टीम कटर से दरवाजा कटवाकर अंदर दाखिल होती और तुरंत मरीज को अस्पताल ले जाती दिख रही है। मानेसर पुलिस की इस कार्रवाई, सूझबूझ और मानवीय संवेदनशीलता की सोसायटी के निवासियों ने सराहना की है।

.

खबरें और भी हैं...

  • हरियाणवी सिंगर शिवा चौधरी की प्रस्तुति पर झूमे स्टूडेंट्स: गुरुग्राम में कॉलेज की फ्रेशर्स पार्टी में रैंप वॉक; सुनैना बनीं मिस फ्रेशर

    गुरुग्राम में कॉलेज की फ्रेशर्स पार्टी में रैंप वॉक; सुनैना बनीं मिस फ्रेशर|गुरुग्राम,gurugram - Dainik Bhaskar0:34
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • गुरुग्राम में कोठी की तीसरी मंजिल पर लगी आग: AC में शॉर्ट सर्किट, फर्नीचर और कपड़े जलकर राख; बाल-बाल बचा परिवार

    AC में शॉर्ट सर्किट, फर्नीचर और कपड़े जलकर राख; बाल-बाल बचा परिवार|गुरुग्राम,gurugram - Dainik Bhaskar0:39
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • अमेरिका में अरेस्ट हिमांशु के गैंगस्टर 'भाऊ' बनने की कहानी: रोहतक में 17 की उम्र में पहला क्राइम, सुधार गृह से भागा; ‘दाऊद इब्राहिम’ नाम से भी पहचान

    रोहतक में 17 की उम्र में पहला क्राइम, सुधार गृह से भागा; ‘दाऊद इब्राहिम’ नाम से भी पहचान|गुरुग्राम,gurugram - Dainik Bhaskar0:33
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • BJP जिलाध्यक्ष की सिक्योरिटी की PHOTO देख भड़कीं स्मृति ईरानी: बोलीं-जनता के सेवक को इसकी क्या जरूरत; गुरुग्राम सहित सभी जिलाध्यक्षों की सुरक्षा हटवाई

    0:38
    • कॉपी लिंक

    शेयर