15

Image Credit :
Asianet News
UPI का नया नियम और चार्ज क्या है?
NPCI ने ₹2,000 से ऊपर के मर्चेंट पेमेंट्स पर 0.4% MDR लागू किया है, जबकि आम लोगों के बीच P2P ट्रांसफर पूरी तरह फ्री रहेगा। बड़ी खरीदारी पर अधिकतम ₹300 का कैप है, वहीं रेलवे, फ्यूल, इंश्योरेंस और खेती से जुड़े जरूरी भुगतानों पर सिर्फ ₹5 का मामूली चार्ज लगेगा।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source
25
Image Credit :
Getty
Paytm Share पर ब्रोकरेज बुलिश, 70% तक कमाई का अनुमान
बुधवार को पेटीएम का शेयर शुरुआती कारोबार में 6% उछलकर ₹1,855.50 के 52-वीक हाई पर पहुंच गया। दिग्गज ब्रोकरेज फर्म Goldman Sachs के अनुसार, इस नए नियम से करीब ₹20,600 करोड़ का रेवेन्यू पूल बनेगा, जिससे शेयर में आगे 40% से 70% तक की जोरदार तेजी देखने को मिल सकती है।
35
Image Credit :
Asianet News
Yes Bank के मुनाफे को 12% तक का बड़ा सहारा
ब्रोकरेज फर्म Citi की रिपोर्ट के मुताबिक, नए फ्रेमवर्क से बैंकिंग सेक्टर को ₹16,000-17,000 करोड़ का सालाना रेवेन्यू बूस्ट मिलेगा। इसका सबसे बड़ा फायदा यस बैंक को मिलने की उम्मीद है, जिससे इसका टैक्स-पूर्व मुनाफा 6% से 12% तक बढ़ सकता है। शेयर सुबह 3% चढ़ा और भारी वॉल्यूम देखने को मिला।
45
Image Credit :
Getty
Cemindia Projects Share में तेजी, 4% का अपर मूव
निफ्टी 500 को ऊपर खींचने में Cemindia Projects का भी हाथ रहा, जिसके शेयर बाजार खुलते ही 4% से ज्यादा चढ़ गए। यह शेयर निवेशकों का पसंदीदा बना हुआ है और पिछले एक साल में 51% से अधिक का शानदार रिटर्न दे चुका है।
55
Image Credit :
Gemini
Tata Investment और Afcons शेयरों में भारी गिरावट
RBI की ओर से Tata Sons के अपर-लेयर NBFC डी-रजिस्ट्रेशन आवेदन को खारिज करने की खबरों से Tata Investment Corp का शेयर 7% तक लुढ़क गया। इसका असर शापूरजी पालोनजी ग्रुप की Afcons Infrastructure पर भी पड़ा और वह 5% से ज्यादा टूटकर 52-वीक लो पर आ गया।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई शेयर बाजार, ब्रोकरेज रिपोर्ट्स और वित्तीय नियमों से जुड़ी जानकारी केवल सामान्य सूचना और पाठकों के अध्ययन के उद्देश्य से है। यह किसी भी प्रकार की वित्तीय सलाह, शेयर खरीदने या बेचने की सिफारिश (Investment Advice) नहीं है। शेयर बाजार में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (SEBI Registered Advisor) से सलाह जरूर लें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।