UPESSC UP TGT Result 2026 Declared: जारी हुआ यूपी टीजीटी भर्ती के 14 विषयों का फाइनल रिजल्ट, upessc.up.gov.in पर कर सकेंगे चेक

Published on 28 जुल॰ 2026

एजुकेशन

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Jul 28, 2026, 09:49 PM IST

UPESSC UP TGT Result 2026 Declared: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) प्रशिक्षित स्नातक का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Image

UPESSC UP TGT Result 2026 Declared: यहां चेक करें यूपीईएसएससी स्नातक प्रशिक्षित का रिजल्ट

UPESSC UP TGT Result 2026 Declared: यूपी टीजीटी की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UP TGT Result 2026) खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) प्रशिक्षित स्नातक का रिजल्ट जारी कर UP TGT Result) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। रिजल्ट का पीडीएफ ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

UPESSC UP TGT Result 2026: कब हुई ती यूपी टीजीटी और पीजीटी परीक्षा

बता दें प्रशिक्षित स्नातक के अंतर्गत 15 विषयों के 3539 पदों के सापेक्ष लिखित परीक्षा दिनांक 03 व 04 जून 2026 को सम्पन्न करायी गयी थी, जिसके उपरान्त दिनांक 30 जून 2026 को उपरोक्त पदों के सापेक्ष 1.5 गुणा अभ्यर्थियों को पदों की अर्हता/अभिलेख परीक्षण हेतु सफल घोषित किया गया था। आवेदित पदों के सापेक्ष निम्नवत् 14 विषयों के 2982 पदों का परिणाम उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड नियमावली 1998 के नियम 12(8) के अन्तर्गत तैयार कर आयोग द्वारा घोषित किया गया है।

UPESSC UP TGT Result 2026: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले UPESSC पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UPESSC UP TGT Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • यहां सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।

UPESSC UP TGT Result: इन विषयों का रिजल्ट हुआ जारी

इन विषयों की विषयवार व सब्जेक्ट वाइज कटऑफ भ्यर्थियों की लिखित परीक्षा में प्राप्तांक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रदर्शित किये गये हैं। यहां आप चेक कर सकते हैं।

Aditya Singh

आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Education

End of Article