UP Viral Love Story: 75 साल के दूल्हे और 30 साल की दुल्हन! यूपी की इस लव स्टोरी ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

Published on 17 अक्टू॰ 2026

Ramsugar Rani Rajput Love Story: यूपी के औरैया में प्यार की एक अनोखी कहानी सामने आई है। यहां 75 साल के रामसुगर और 30 साल की रानी राजपूत शादी करने जा रहे हैं। दोनों के बीच 45 साल का अंतर है। इनकी सगाई का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

75 Year Old Man 30 Year Old Woman: यूपी के औरैया जिले से एक हैरान करने वाली लव स्टोरी सामने आई है। यहां 75 साल के रामसुगर और 30 साल की रानी राजपूत ने साबित कर दिया है कि प्यार में उम्र सिर्फ एक नंबर है। दोनों के बीच 45 साल का फासला है, लेकिन फिर भी वे शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों पिछले करीब एक साल से रिलेशनशिप में हैं। इनकी सगाई हो चुकी है और नवरात्रि के बाद दोनों शादी करेंगे।

45 साल का फासला

रानी इंस्टाग्राम पर रील्स बनाती हैं। वह रामसुगर की बेटी की सहेली हैं और अक्सर उससे मिलने उनके घर आती थीं। इसी दौरान रामसुगर और रानी के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। हाल ही में दोनों की सगाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं और उनके आस-पास परिवार वाले और पड़ोसी भी खड़े हैं। 45 साल के इस बड़े अंतर की वजह से यह लव स्टोरी इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गई है।

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

सोशल मीडिया पर बंटे लोग

एक्स पर सगाई का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। कई यूजर्स इस कपल को नई शुरुआत के लिए बधाइयां दे रहे हैं। 'जाट वर्ल्ड' नाम के एक एक्स अकाउंट ने दोनों को दिल से शुभकामनाएं दीं। वहीं, कुछ लोग 45 साल के गैप को लेकर मजे भी ले रहे हैं। कई यूजर्स ने रामसुगर को 'शुगर डैडी' कहकर ट्रोल किया। कुछ लोगों ने पूछा कि 'क्या प्यार वाकई अंधा होता है?' इसके अलावा, कुछ यूजर्स रामसुगर की प्रॉपर्टी को लेकर भी कयास लगा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।