UP TGT Result 2026 Direct Link: यूपी टीजीटी भर्ती फाइनल रिजल्ट जारी, 14 विषयों में 2982 पदों पर चयन, डाउनलोड लिंक

Published on 28 जुल॰ 2026

Jul 28, 2026 07:22 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

UP TGT Final Result 2026 Download Link: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने टीजीटी भर्ती परीक्षा के 14 विषयों का फाइनल रिजल्ट upessc.up.gov.in पर घोषित कर दिया है। 

UP TGT Final Result 2026 Download

यूपी टीजीटी फाइनल रिजल्ट 2026 जारी

UPESSC UP TGT Result 2026 Download: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने टीजीटी भर्ती परीक्षा के 14 विषयों का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी आयोग के आधिकारिक पोर्टल upessc.up.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट और कट-ऑफ अंक देख सकते हैं। हालांकि, इस परिणाम घोषणा के साथ ही अंग्रेजी विषय के अभ्यर्थियों को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका लंबित होने के कारण अंग्रेजी विषय का रिजल्ट रोक दिया गया है।

14 विषयों के सफल अभ्यर्थियों का हुआ चयन/ रिजल्ट लिंक

संस्कृत

बालिका वर्ग कटऑफ

विज्ञान: 342.720

हिंदी: 484.000

संस्कृत: 491.904

गृह विज्ञान: 416.000

सामाजिक विज्ञान: 400.000

गणित: 452.000

कला: 476.000

शारीरिक शिक्षा: 396.000

संगीत वादन: 456.000

संगीत गायन: 484.000

बालक वर्ग कटऑफ

विज्ञान: 362.880

हिंदी: 484.000

संस्कृत: 491.904

गृह विज्ञान: 412.000

सामाजिक विज्ञान: 404.000

गणित: 456.000

कला: 480.000

कृषि: 460.000

शारीरिक शिक्षा: 392.000

कॉमर्स: 492.000

उर्दू: 460.000

संगीत वादन: 464.000

संगीत गायन: 488.000

बायोलॉजी: 440.000

अंग्रेजी विषय का रिजल्ट क्यों रोका गया?

अंग्रेजी विषय का फाइनल रिजल्ट जारी न होने के पीछे मुख्य वजह इलाहाबाद हाईकोर्ट में लंबित याचिकाएं हैं। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र में गलतियों का आरोप लगाया था। याचिकर्ताओं का कहना था कि प्रश्नपत्र में कई प्रश्न गलत थे, जैसे प्रश्न संख्या 3, 11, 12 और 100 एवं लगभग 37 प्रश्न निर्धारित सिलेबस से बाहर के पूछे गए थे।

इस मामले को लेकर अभ्यर्थी इलाहाबाद हाईकोर्ट चले गए थे। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सुनवाई जारी रखी है और आयोग से जवाब मांगा है। जब तक हाईकोर्ट से इस संबंध में अंतिम आदेश जारी नहीं हो जाता, तब तक आयोग ने अंग्रेजी विषय के रिजल्ट को होल्ड पर रखने का निर्णय लिया है।

आगे क्या होगा?

जिन 14 विषयों का रिजल्ट घोषित हो चुका है, उनके चयनित अभ्यर्थियों को जल्द ही कॉलेज आवंटन और नियुक्ति पत्र जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वहीं, अंग्रेजी विषय के अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट के अंतिम फैसले का इंतजार करना होगा। आयोग के अधिवक्ताओं ने कोर्ट में अपना पक्ष रखा है और जैसे ही कोर्ट का फैसला आएगा, उसके बाद अंग्रेजी विषय का परिणाम भी जारी कर दिया जाएगा।

रिजल्ट कैसे देखें?

  1. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर उपलब्ध "TGT Recruitment 2026 Final Result for 14 Subjects" के लिंक पर क्लिक करें।

3. अपने संबंधित विषय की पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें।

4. लिस्ट में अपना रोल नंबर और मेरिट लिस्ट में स्थान चेक करें।

5. अब लिस्ट को भविष्य के लिए डाउनलोड कर सेव कर लें।

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें