UP Road Accident News: भदोही: उत्तर प्रदेश के भदोही जिला मुख्यालय के शहर कोतवाली क्षेत्र में एक घंटे के भीतर हुए दो सड़क हादसों में तेज रफ्तार कारों की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक का पैर शरीर से अलग होकर करीब 20 फीट दूर जा गिरा। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) सुमित त्रिपाठी ने बताया कि पहली घटना सिविल लाइन क्षेत्र में हुई। यहां 15 वर्षीय एक किशोर तेज रफ्तार कार को नियंत्रित नहीं कर सका और उसने पहले मोटरसाइकिल सवार रोहित गौतम (25) को टक्कर मार दी। इसके बाद साइकिल सवार हैप्पी यादव (30) को साइकिल समेत कुचल दिया। हादसे के बाद कार एक गैराज की दीवार तोड़ते हुए अंदर जा घुसी।
घायलों को इलाज के लिए ले जाया गया अस्पताल
पुलिस के अनुसार, दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान रविवार दोपहर बाद वाराणसी में हैप्पी यादव की मौत हो गई। (UP Road Accident News) वहीं, रोहित गौतम का एक पैर कट गया है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर नाबालिग चालक को हिरासत में ले लिया है। रोहित गौतम के पिता छविनाथ गौतम की तहरीर पर शहर कोतवाली में नाबालिग चालक और उसके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
तेज रफ्तार के कारण हुए दोनों हादसे
UP Road Accident News: सीओ ने बताया कि दूसरी घटना इंदिरा मिल चौराहे के पास ओवरब्रिज की सर्विस लेन पर हुई। जौनपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार आर्टिगा कार ने सामने से आ रहे बाइक सवार गुड्डू कन्नौजिया (28) को जोरदार टक्कर मार दी और चालक कार लेकर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि गुड्डू कन्नौजिया की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, गुड्डू ने करीब 10 दिन पहले ही प्रेम विवाह किया था। सीओ ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। दूसरी घटना में फरार कार चालक की पहचान के लिए क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों हादसों में तेज रफ्तार कार ही दुर्घटना का मुख्य कारण रही।
इन्हें भी पढ़ें:-
- UP Scholarship Application: पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए अच्छी खबर, इस दिन से शुरू होगा छात्रवृत्ति के लिए आवेदन, यहां जानें पात्रता और अन्य शर्तें
- Ayodhya Dasharath Path News: सीएम योगी ने बदली आयोध्या की तस्वीर, दीपोत्सव से पहले जनता को मिलेगी दशरथ पथ की सौगात, त्रेतायुग की स्मृतियों से जुड़ेगा रामनगरी का नया मार्ग
- UP News: स्वतंत्रता दिवस पर ‘रंग दे बसंती’ से गूंजेगा यूपी, इतने दिनों तक होगा ये शानदार आयोजन, माफिया-आपराधिक तत्वों के विरोध में चलेगा अभियान