UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 21 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार

Published on 21 अग॰ 2026

06:25 AM, 21-Aug-2026

यूपी: शासन का बड़ा फैसला, अब शहीद परिवार की मेधावी, दिव्यांग छात्राओं को 10% कम अंक पर भी स्कूटी

Scooty for girl students: योजना में उच्च शिक्षा विभाग और अन्य विभागों के राज्य और निजी विश्वविद्यालय, राज्य विश्वविद्यालयों से संबद्ध राजकीय, एडेड और स्ववित्तपोषित महाविद्यालय शामिल होंगे।  और पढ़ें

06:13 AM, 21-Aug-2026

गंगा में डूबी मेहनत: चंदौली के 11 गांवों में 35 बीघा सब्जी बर्बाद, 100 किसानों की लागत पानी में समाई; परेशानी

चंदौली में गंगा के उफान से कछार क्षेत्र की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। 11 गांवों में करीब 35 बीघा सब्जी की फसल जलमग्न होने से 100 किसानों की मेहनत और लागत पानी में डूब गई। खेतों में परवल, मिर्च और टमाटर की फसल बर्बाद हो गई। किसानों ने नुकसान का आकलन कर मुआवजे की मांग की है। और पढ़ें

विज्ञापन

06:13 AM, 21-Aug-2026

वाराणसी: कागज के केसरिया प्लेट पर मंत्र लिखे होने से भड़के भाजपाई, तहरीर; कहा- जिम्मेदार पर हो कार्रवाई

कार्यक्रम में नाश्ता परोसने वाले केसरिया कागज के प्लेट पर देवी-देवताओं के मंत्र लिखे मिलने से विवाद हुआ। पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने राजातालाब थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। दुकानदार ने प्लेट दूसरी दुकान से आने की बात कही। पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

06:11 AM, 21-Aug-2026

उस्ताद बिस्मिल्लाह खां: जिस सम्मान पर देश को नाज, उसे खा रही दीमक; भारत रत्न के पद्म सम्मानों पर संकट

भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की अमूल्य विरासत संरक्षण के अभाव में संकट में है। जर्जर घर में रखे उनके पद्म सम्मानों, शहनाई, तस्वीरों और रोजमर्रा के सामान पर धूल और दीमक का असर पड़ रहा है। परिवार में समन्वय की कमी से संग्रहालय बनाने की योजना भी अटकी हुई है। देश को गौरवान्वित करने वाली उनकी धरोहर अब संरक्षण और उचित देखरेख की बाट जोह रही है। और पढ़ें

06:05 AM, 21-Aug-2026

एफएचआरएआई सम्मेलन: सात राज्यों के सीएम, मंत्री और तीन देशों के राजदूत होंगे शामिल; योगी मुख्य अतिथि

वाराणसी में एफएचआरएआई का सम्मेलन आज से शुरू होगा। इसमें सात राज्यों के मुख्यमंत्री और मंत्री तथा तीन देशों के राजदूत शामिल होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि होंगे। सम्मेलन में 14 पद्म पुरस्कार और भारत रत्न से सम्मानित विभूतियों व उनके परिवारों को सम्मानित किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और देश-विदेश से अतिथि पहुंचेंगे।

और पढ़ें

06:00 AM, 21-Aug-2026

एडीए में बड़ा फेरबदल: प्रवर्तन प्रभारी और अभियंता बदले, टाउन प्लानर से छिना प्रभार; अवैध निर्माण पर लगेगी लगाम

अवैध निर्माण पर अंकुश लगाने के लिए आगरा विकास प्राधिकरण की ओर से बड़ा फेरबदल किया गया है। प्रवर्तन प्रभारी बदलने के साथ ही कई अभियंताओं के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। और पढ़ें

विज्ञापन

विज्ञापन

05:59 AM, 21-Aug-2026

वाराणसी: अस्पतालों में व्यवस्था की हकीकत जानने पहुंची प्रयागराज की टीम, मंडलीय अस्पताल का किया निरीक्षण

प्रयागराज से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पतालों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अपर निदेशक प्रयागराज ने महिला अस्पताल और मंडलीय अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर निशुल्क भोजन, जांच और दवा की उपलब्धता की जानकारी ली। टीम ने अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का प्रेशर भी चेक किया और व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। और पढ़ें

05:58 AM, 21-Aug-2026

वाराणसी: मेट्रोमोनियल वेबसाइट पर युवती से पहचान बनाई, फिर सात लाख की साइबर ठगी; चितईपुर थाने में FIR

चितईपुर में मेट्रोमोनियल वेबसाइट के जरिये युवती की एक व्यक्ति से पहचान हुई। आरोपी ने यूके से लगेज भेजने और मुंबई एयरपोर्ट से छुड़ाने का झांसा देकर क्लियरिंग, इंश्योरेंस व आईजीएसटी के नाम पर सात लाख रुपये ठग लिए। लगेज नहीं मिलने पर युवती को ठगी का पता चला। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। और पढ़ें

05:56 AM, 21-Aug-2026

चंदौली: 'पुलिस ने बाहरी लोगों से पिटवाया', सांसद से महिलाओं ने की शिकायत, 20 नामजद, 80 पर FIR; 14 अरेस्ट

चंदौली के भरदुआ गांव में वन भूमि खाली कराने पहुंची टीम पर पथराव और हमले के मामले में पुलिस ने 20 नामजद और 80 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि बुधवार को वन विभाग की टीम पर लाठी-डंडे, गुलेल और तीर-धनुष से हमला किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

और पढ़ें

05:51 AM, 21-Aug-2026

एलिवेटेड रोड परियोजना: राज्यमंत्री बोले- हुकुलगंज में रैंप मत उतारिए, आयुर्वेद कॉलेज के पास उतारें; रखें ध्यान

एलिवेटेड रोड परियोजना को लेकर राज्यमंत्री ने एनएचएआई अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने हुकुलगंज में रैंप उतारने के प्रस्ताव पर आपत्ति जताते हुए इसे आयुर्वेद कॉलेज के पास उतारने का सुझाव दिया। राज्यमंत्री ने कहा कि रैंप की डिजाइन तैयार करते समय स्थानीय नागरिकों की सुविधा और हितों का विशेष ध्यान रखा जाए। और पढ़ें