लोन लेने में UP, बिहार और MP आगे, लोग क्यों ले रहे इतना कर्ज? रिपोर्ट से समझें

Published on 5 अग॰ 2026

India Credit Growth: TransUnion CIBIL रिपोर्ट के अनुसार, यूपी, बिहार और मध्य प्रदेश में लोन लेने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. जानिए कैसे बदल रहा है भारत का क्रेडिट मैप और राज्यों की हिस्सेदारी.

Written By : एबीपी बिजनेस डेस्क |  Updated at : 05 Aug 2026 08:46 PM (IST)

Preferred Sources

UP Bihar MP Credit Growth TransUnion CIBIL Report 2026 लोन लेने में UP, बिहार और MP आगे, लोग क्यों ले रहे इतना कर्ज? रिपोर्ट से समझें

अब सिर्फ महाराष्ट्र और तमिलनाडु नहीं, यूपी, बिहार और एमपी भी बन रहे हैं देश के तेजी से बढ़ते क्रेडिट मार्केट.

Source : ABP Live

India Credit Market: अगर आपको लगता है कि सबसे ज्यादा लोन सिर्फ महाराष्ट्र और तमिलनाडु जैसे राज्यों में लिया जाता है, तो अब ऐसा नहीं है. ट्रांसयूनियन सिबिल की ताजा रिपोर्ट के हिसाब से, उत्तर प्रदेश,बिहार और मध्य प्रदेश में पिछले कुछ सालों में लोन लेने वालों की संख्या तेजी से ज्यादा हो रही है. इसकी वजह से अब भारत का क्रेडिट मैप भी बदल रहा है और इन राज्यों की हिस्सेदारी लगातार ज्यादा हो रही है.

उत्तर और मध्य भारत में सबसे तेजी से ज्यादा हो रही क्रेडिट ग्रोथ
2017 से 2026 के बीच उत्तर और मध्य भारत में क्रेडिट ग्रोथ, पश्चिम और दक्षिण भारत के मुकाबले ज्यादा रही.अब इन राज्यों में पहले से ज्यादा लोग बैंक और दूसरे  फाइनेंशियल कंपनियां से लोन ले रहे हैं.लेकिन,महाराष्ट्र और तमिलनाडु अभी भी देश के सबसे बड़े क्रेडिट मार्केट हैं, लेकिन अब उनकी हिस्सेदारी पहले के मुकाबले थोड़ी कम हो गई है. इसकी वजह ये नहीं है कि वहां लोगों ने लोन लेना कम कर दिया है, बल्कि दूसरे राज्यों में लोन लेने वालों की संख्या तेजी से ज्यादा हो रही है.

यह भी पढ़ें: टैक्स फ्री कमाई, फिर भी भरें ITR; जानें किन 10 परिस्थितियों में टैक्स रिटर्न कानूनी रूप से जरूरी

रिपोर्ट में क्या कहता हैं डेटा?
डेटा की बात करें तो मार्च 2017 में महाराष्ट्र की हिस्सेदारी 12% थी, जो मार्च 2026 में कम होकर 10% हो गई. तमिलनाडु की हिस्सेदारी 11% से कम होकर 9% हो गई. दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश मे सबसे ज्यादा ग्रोथ दिखा. राज्य की हिस्सेदारी 8% से ज्यादा होकर 11% हो गई. मध्य प्रदेश की हिस्सेदारी 4% से ज्यादा होकर 6% और बिहार की हिस्सेदारी 3% से ज्यादा होकर  5% पे पहुंच गई. पश्चिम बंगाल की हिस्सेदारी भी 4% से ज्यादा होकर  5% हो गई.

रिपोर्ट के हिसाब से, ये बदलाव दिखाता है कि अब देश के ज्यादा लोग बैंकिंग सिस्टम से जुड़ रहे हैं और ऑफिसियल तरीके से लोन ले रहे हैं. छोटे शहरों और नए राज्यों में भी बैंकिंग और क्रेडिट की पहुंच ज्यादा हुई है. यही वजह है कि यूपी, बिहार और एमपी जैसे राज्य अब देश के क्रेडिट मार्केट में तेजी से अपनी हिस्सेदारी ज्यादा कर रहे हैं.महाराष्ट्र और तमिलनाडु जैसे बड़े बाजार अभी भी आगे हैं, लेकिन अब दूसरे राज्य भी तेजी से उनकी बराबरी की तरफ आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: बेकार समझकर न फेंकें ये चीजें, घर के कबाड़ से शुरू करें बिजनेस, होगी कमाई

Published at : 05 Aug 2026 08:43 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola