UP Minorities Commission New Chairman:उत्तर प्रदेश सरकार ने मोहसिन रजा (Mohsin Raza) को राज्य अल्पसंख्यक आयोग (UP Minorities Commission) का नया अध्यक्ष बनाया है। उन्हें इस पद के साथ कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी मिलेगा। मोहसिन रजा इससे पहले योगी सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ और हज विभाग में राज्य मंत्री रह चुके हैं।
अल्पसंख्यक आयोग में अध्यक्ष और 8 सदस्य
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/09/08/up-minorities-commission-new-chairman-mohsin-raza-2026-09-08-16-28-43.jpeg)
बीजेपी से लंबे समय से जुड़े हैं रजा
मोहसिन रजा काफी समय से बीजेपी के साथ जुड़े हुए हैं। 2017 में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद उन्हें मंत्री बनाया गया था। वह उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं। अब अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद प्रदेश की राजनीति में उनकी जिम्मेदारी फिर बढ़ गई है।
रजा ने की थी वक्फ संपत्तियों की जांच की मांग
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/09/08/up-minorities-commission-new-chairman-mohsin-raza-2026-09-08-16-32-55.jpg)
नई जिम्मेदारी मिलने से पहले मोहसिन रजा ने 12 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के वक्फ बोर्ड में कथित गड़बड़ियों का मुद्दा उठाया था। रजा ने दोनों वक्फ बोर्ड की संपत्तियों की जिला स्तर पर SIT जांच कराने और विशेष ऑडिट की मांग की थी। रजा के अनुसार, पहले प्रदेश में 2 लाख से ज्यादा पंजीकृत वक्फ संपत्तियां थीं, लेकिन अब यह संख्या करीब 1.27 लाख रह गई है।
वक्फ बोर्ड का ऑडिट नहीं कराने का आरोप
पूर्व मंत्री मोहसिन रजा (Mohsin Raza) ने पिछली सरकारों पर वक्फ बोर्ड का सही तरीके से ऑडिट नहीं कराने का आरोप लगाया था। उनका दावा था कि इसी वजह से 70 हजार से ज्यादा संपत्तियां रिकॉर्ड से गायब हो गईं या उन पर अवैध कब्जा हो गया। इन दावों की पुष्टि के लिए जांच जरूरी है।
ये खबर भी पढ़ें: बदल गया सपा का ड्रेस कोड, लाल से नीले होने के पीछे क्या है रणनीति, विधानसभा चुनाव की तैयारी पर फोकस
क्रिकेट से राजनीति में आए मोहसिन रजा
मोहसिन रजा ने राजनीति में आने से पहले क्रिकेट की दुनिया में भी नाम बनाया है। वे रणजी ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश (UP News) की टीम के लिए खेल चुके हैं। इसके अलावा वे मॉडलिंग और एक्टिंग से भी जुड़े रहे हैं। साल 1995 में उन्हें प्रिंस लखनऊ का खिताब मिला था। रजा ने 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी (BJP) जॉइन की थी। इसके बाद उन्हें पार्टी का प्रवक्ता बनाया गया। 2017 में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने पर उन्हें मंत्री बनाया गया। अगस्त 2019 में उन्होंने अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ और हज विभाग की जिम्मेदारी संभाली थी।
ये खबर भी पढ़ें: सहारनपुर मस्जिद विवाद में यूट्यूबर हुदा जरीवाला गिरफ्तार, CM योगी पर की थी टिप्पणी