आरक्षण, UGC और SC-ST एक्ट के खिलाफ लामबंद हुए लोग: नारनौल में आंदोलन के लिए 4 कमेटियां गठित; महिलाओं ने भी संभाली कमान - Narnaul News

Published on 14 सित॰ 2026

महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में राव बंशी सिंह पार्क में UGC, SC-ST और जातिगत आरक्षण के विरोध में स्वर्ण समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सर्वसम्मति से डॉ. मामचंद शर्मा ने की। बैठक में वक्ताओं ने इन प्रावधानों को लेकर अपनी आपत्तियां जताईं और

.

इस दौरान आगामी आंदोलन की रणनीति तैयार करने के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन भी किया गया। बैठक में खेमचंद शर्मा ने आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इन कानूनों और प्रावधानों के कारण होने वाले कथित शोषण के खिलाफ समाज को एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए। एडवोकेट गोबिंद शर्मा ने UGC से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की।

संदीप नुनीवाला ने आरोप लगाया कि इन प्रावधानों की आड़ में बच्चों के भविष्य को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है।

नारनौल में बैठक करते हुए स्वर्ण समाज के लोग।

नारनौल में बैठक करते हुए स्वर्ण समाज के लोग।

चुनाव में देंगे जवाब

गजेंद्र बोहरा ने कहा कि इन प्रावधानों का असर सनातन और हिंदू वैदिक परंपराओं पर पड़ने की आशंका है। डॉ. धीरज शर्मा ने कहा कि स्वर्ण समाज के मुद्दों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के स्वर्ण नेताओं की भूमिका स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय समाज के लोग इसका जवाब देंगे।

सरोज बाला शर्मा ने कहा कि स्वर्ण समाज को केवल वोट के लिए इस्तेमाल किया जाता है। मधु चौहान ने महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। रेणु शर्मा ने सरकार से समय रहते संबंधित प्रावधानों पर पुनर्विचार करने की मांग की।

विभिन्न कमेटियों का किया गठन

बैठक में 11 वरिष्ठ सदस्यों का संरक्षक मंडल बनाया गया। इसमें हेमंत मुनि, श्याम सुंदर, रमेश सिंघल कांटी वाले, डॉ. मामचंद, गोपाल शांडिल्य, सुभाष चंद संघी, जगमोहन गर्ग और रामानंद शर्मा अटेली सहित अन्य सदस्यों को शामिल किया गया।

नारनौल के राव बंसी सिंह पार्क में मौजूद स्वर्ण समाज के लोग।

नारनौल के राव बंसी सिंह पार्क में मौजूद स्वर्ण समाज के लोग।

31 सदस्यों की कोर कमेटी भी बनी

इसके अलावा 31 सदस्यों की कोर कमेटी बनाई गई, जिसमें संदीप नुनीवाला, खेमचंद शर्मा और मलखान सिंह राजपूत के सानिध्य में कार्य करने का निर्णय लिया गया। एडवोकेट गोबिंद शर्मा और एडवोकेट हेमंत शर्मा निवाज नगर के सानिध्य में 11 सदस्यीय लीगल एडवाइजरी कमेटी गठित की गई।

11 सदस्यीय कमेटी बनाई

महिला शक्ति के लिए भी 11 सदस्यीय कमेटी बनाई गई, जिसमें सरोज बाला शर्मा, मधु चौहान और रेणु शर्मा के सानिध्य में कार्य करने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने समाज के लोगों से इन मुद्दों को लेकर जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया।

करणी सेना की ओर से देशभर में विरोध किए जाने का दावा करते हुए राजकुमार राजपूत ने कहा कि जल्द ही संगठन के शीर्ष नेतृत्व को यहां भी विरोध कार्यक्रम के लिए बुलाया जाएगा। विजय भारद्वाज अटेली ने सरकार से संबंधित प्रावधान वापस लेने की मांग की। वहीं राजकुमार चौधरी एडवोकेट ने आंदोलन को सफल बनाने के लिए सभी से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

बैठक में ये रहे शामिल

बैठक में हनुमान बोहरा, उमाशंकर चौबे, देवेंद्र शर्मा, सुरेश कुमार, कैलाश चंद, निपेश अग्रवाल, दीपक कुमार, तुलसी गोयल, राजेश अग्रवाल, गौरव गौड़ अटेली, कमल वशिष्ठ बाछौद, निष्कर्ष मानव, संजीव छक्कड़, दया किशन शांडिल्य, उमेश शर्मा, सुमीत, यशपाल, प्रवीण शर्मा और नवीन पाराशर पटीकरा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

बैठक में आगे की रणनीति आगामी बैठक में तय करने का निर्णय लिया गया।