UGC NET June 2026 Answer Key: जारी हुई यूजीसी नेट जून सेशन की आंसर की, ugcnet.nta.nic.in पर करें डाउनलोड, इस दिन तक दर्ज कर पाएंगे आपत्ति

Published on 16 अग॰ 2026

Image

UGC NET June 2026 Answer Key (Photo - AI)

UGC NET June 2026 Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की गई यूजीसी नेट परीक्षा में शामिल छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। एनटीए द्वारा यूजीसी नेट 2026 की आंसर की आज यानी 16 अगस्त 2026 को जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने के बाद अपनी आंसर की और रिस्पांस शीट डाउनलोड कर सकते हैं और इसके आधार पर आपत्ति प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं और अपने अंकों की संभावित गणना कर सकते हैं। बता दें कि 87 विषयों में से अभी केवल 84 विषयों की आंसर की जारी की गई है, तीन विषय इंग्लीश, कॉमर्स और शोशलॉजी की आंसर की अभी जारी नहीं की गई है। इसके लिए एक समीति का गठन किया गया है। समिति की सिफारिशों के आधार पर इन तीनों विषयों के संबंध में अलग से पब्लिक नोटिस जारी किया जाएगा। एनटीए द्वारा यूजीसी नेट की प्रोविजनल आंसर की के साथ सीएसआईआर-नेट, आईसीएआर एआईईईए (पीजी) और एआईसीई (पीएचडी) 2026 की भी आंसर की आज ही जारी की जानी है।

आंसर की के जारी होने के बाद शुरू होगी आब्जेक्शन प्रक्रिया

एनटीए द्वारा प्रोविजनल आंसर की के साथ रिस्पांस शीट और प्रश्न पत्र भी जारी किया गया है। जो उम्मीदवार जारी उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं है वह आधिकारिक वेबसाइट से आपत्ति दर्ज कर पाएंगे। एजेंसी द्वारा उम्मीदवारों को 18 अगस्त तक का निर्धारित समय ऑब्जेक्शन क्रिएट करने के लिए दिया गया है।

कैसे करें UGC NET June 2026 आंसर की डाउनलोड

1. परीक्षा में शामिल उम्मीदवार सबसे पहले यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

2. होमपेज पर दिए गए UGC NET June 2026 Provisional Answer Key लिंक पर क्लिक करें।

3. अब, नए खुले पेज पर एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

4. आपकी स्क्रीन पर आपकी आंसर की और रिस्पांस शीट आ जाएगी।

5. इसे डाउनलोड करें और आगे की प्रक्रिया पूरी करें।

आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने का शुल्क

एनटीए ने आंसर की संबंध में जारी नोटिफिकेशन में बताया है कि उम्मीदवार 16 अगस्त से 18 अगस्त तक आधिकारिक वेबसाइट से आपत्ति की प्रक्रिया पूरी कर पाएंगे। बता दें कि आपत्ति दर्ज करने लिए उम्मीदवार को प्रत्येक प्रश्न के लिए 200 रुपये के शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। अगर कोई उम्मीदवार 5 प्रश्नों पर आपत्ति दर्ज करता है तो उसे 1000 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। अगर दर्ज आपत्ति सही साबित होती है तो उम्मीदवार को शुल्क रिफंड कर दिया जाएगा।

कब हुई थी परीक्षा

एनटीए द्वारा यूजीसी नेट जून सत्र 2025 परीक्षा का आयोजन सीबीटी मोड में 22 जून से 30 जून के बीच विभिन्न विषयों में किया गया था। आमतौर पर परीक्षा के 3 से 4 दिन के बाद ही आंसर की जारी कर दी जाती थी, लेकिन इस बार छात्रों को करीब 45 दिन तक इसका इंतजार करना पड़ा। हालांकि अब उनका प्रतीक्षा खत्म हो गई है।

कब जारी होगा रिजल्ट

उम्मीदवारों द्वारा आंसर की पर प्राप्त आपत्ति की पहले समीक्षा की जाएगी और उसके आधार पर फाइनल आंसर की और रिजल्ट तैयार किया जाएगा। समीक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बाद एनटीए द्वारा फाइनल आंसर की और रिजल्ट की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी। जानकारी के अनुसार, एजेंसी द्वारा रिजल्ट की घोषणा इस महीने के अंतिम सप्ताह या सितंबर के पहले सप्ताह तक में किए जाने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि यह डेट केवल बीते सालों के रुझानों के आधार पर है।

bhawana gupta

भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Education

End of Article