शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए।
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने आज अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसजीपीसी से जुड़े हालिया विवादों, जांच प्रक्रिया और पंथक मामलों को लेकर अपना पक्ष रखा। एसजीपीसी अध्यक्ष ने संस्था के खिलाफ कथित दुष्प्रचार पर च
.
उन्होंने मीडिया और आम लोगों से सोशल मीडिया ट्रायल से बचने की अपील की। सरायों और फंड से जुड़े सवालों पर धामी ने कहा कि एसजीपीसी नियमों के तहत काम करती है। फंड और खर्चों को तय प्रक्रिया से मंजूरी मिलती है। संस्था जरूरतमंदों की मदद भी करती है।
धामी ने पंजाब सरकार से पूरे मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने की मांग की। धामी ने कहा कि यदि 3 दिन के भीतर जांच CBI को नहीं सौंपी गई तो एसजीपीसी का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपेगा। पंजाब पुलिस राज्य सरकार के अधीन है, इसलिए निष्पक्ष जांच के लिए मामला CBI को देना जरूरी है। CBI जांच शुरू होते ही एसजीपीसी अपनी आंतरिक कमेटी वापस ले लेगी।
सिख गुरुद्वारा एक्ट में राज्य सरकार की दखलंदाजी का विरोध धामी ने सिख गुरुद्वारा एक्ट, 1925 में पंजाब सरकार की किसी भी तरह की दखलंदाजी का विरोध किया। उन्होंने कहा कि यह एक केंद्रीय कानून है और राज्य सरकार को इसमें अपनी मर्जी से बदलाव करने का अधिकार नहीं है। हरियाणा का उदाहरण देते हुए धामी ने कहा कि वहां इसी तरह की दखलंदाजी से सिख संस्थाओं और प्रबंधन को नुकसान हुआ। पंजाब सरकार द्वारा ऐसा कोई कदम उठाना सिखों के धार्मिक मामलों में सीधी दखलंदाजी होगी।
राजोआना की याचिका पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाई बलवंत सिंह राजोआना की दया याचिका का मुद्दा भी उठा। धामी ने बताया कि उन्होंने हाल ही में जेल में राजोआना से मुलाकात की थी। राजोआना ने कहा है कि सिख सिद्धांत किसी के सामने झुककर रहम मांगने की इजाजत नहीं देते। वह एसजीपीसी द्वारा श्री अकाल तख्त साहिब के आदेश पर दायर की गई दया याचिका वापस लेने की बात कह रहे हैं। धामी ने कहा कि एसजीपीसी ने इस मामले पर गंभीरता से विचार किया है। उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार साहिबान और विद्वानों से अपील की कि सिख सिद्धांतों और पंथक परंपराओं के अनुसार इस मामले पर जल्द स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।
नगर कीर्तन में शामिल संगत का जताया आभार धामी ने श्री अकाल तख्त साहिब के स्थापना दिवस के संबंध में निकाले गए नगर कीर्तन की सफलता के लिए संगत और कर्मचारियों का धन्यवाद किया। नगर कीर्तन तख्त श्री दमदमा साहिब और तख्त श्री केसगढ़ साहिब से होता हुआ श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचा। इसमें 1000 से अधिक गांवों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी और खराब मौसम के बावजूद नगर कीर्तन को सफल बनाने में योगदान देने वाली संगत और कर्मचारियों का एसजीपीसी आभार व्यक्त करती है।
SGPC निष्पक्ष जांच का सामना करने के लिए तैयार अंत में धामी ने विरोधियों से अपील की कि धरने-प्रदर्शन करने के बजाय यदि किसी के मन में कोई सवाल या शंका है तो बातचीत के जरिए उसे सामने रखा जाए। उन्होंने कहा कि एसजीपीसी सवालों का जवाब देने और निष्पक्ष जांच का सामना करने के लिए तैयार है।