UGC NET June Result 2026: यूजीसी नेट जून 2026 रिजल्ट जारी, अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी का स्कोरकार्ड यहां चेक करें

Published on 18 सित॰ 2026

UGC NET June Result 2026: यूजीसी नेट जून 2026 रिजल्ट जारी, अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी का स्कोरकार्ड यहां चेक करें

UGC NET जून 2026 रिजल्ट जारी

UGC NET June 2026 Result: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने UGC NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों का रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके डाउनलोड कर सकते हैं. इन तीनों विषयों के लिए करीब 1.96 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जबकि 1.20 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए. रिजल्ट के साथ NTA ने JRF, असिस्टेंट प्रोफेसर और केवल PhD श्रेणी में सफल उम्मीदवारों की संख्या भी जारी की है. परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं.

9 और 10 सितंबर को हुई थी दोबारा परीक्षा

इन तीनों विषयों की UGC NET परीक्षा 9 और 10 सितंबर को दोबारा आयोजित की गई थी. NTA के अनुसार, परीक्षा देशभर के 272 शहरों में बनाए गए 454 केंद्रों पर हुई. तीनों विषयों के लिए कुल 1,96,491 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें से 1,20,355 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए. रजिस्टर्ड उम्मीदवारों में 1,29,552 महिलाएं, 66,931 पुरुष और 8 थर्ड जेंडर उम्मीदवार शामिल थे.

JRF और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए इतने उम्मीदवार योग्य

NTA की ओर से जारी रिजल्ट के अनुसार, 824 उम्मीदवारों ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए योग्यता हासिल की है. वहीं 11,610 उम्मीदवार असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए योग्य पाए गए हैं. इसके अलावा 23,154 उम्मीदवारों ने केवल PhD श्रेणी के तहत पात्रता हासिल की है.

आपत्तियों के बाद जारी हुआ रिजल्ट

NTA ने 10 से 13 सितंबर के बीच प्रश्न पत्र, प्रोविजनल आंसर की और रिकॉर्ड किए गए आंसर उपलब्ध कराए थे. इस दौरान उम्मीदवारों को प्रश्नों या आंसरों पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया. सब्जेक्ट के विशेषज्ञों ने प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा की. इसके बाद फाइनल आंसर-की के आधार पर रिजल्ट तैयार किया गया.

UGC NET रिजल्ट ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले ugcnet.nta.nic.in पर जाएं.
  • UGC NET जून 2026 रिजल्ट या स्कोरकार्ड लिंक पर क्लिक करें.
  • मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करें.
  • सबमिट करने के बाद स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • रिजल्ट डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.

सपना यादव

सपना यादव

दिल्ली में जन्मीं सपना यादव TV9 भारतवर्ष डिजिटल में बतौर असिस्‍टेंट प्रड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों से ज्‍यादा के अनुभव के साथ काम जारी है. ह्यूमन इंटरेस्ट, राजनीति, वर्ल्ड, एजुकेशन, नॉलेज, करंट अफेयर्स से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी रखती हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से BA Hons. हिस्ट्री की पढ़ाई करने के बाद उन्‍होंने पत्रकारिता को लक्ष्‍य बनाया, फिर जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा इन टीवी जर्नलिज्म किया, जामिया से ही हिस्ट्री में मास्टर्स भी किया और फिर इसके बाद गुरु जम्बेश्वर साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. मास कम्‍यूनिकेशन में पत्रकारिता की डिग्री लेने के बाद जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा. इसके बाद उन्‍होंने बतौर ट्रेनी TV9 भारतवर्ष डिजिटल में एक साल तक काम किया. ट्रेनी के दौरान अलग-अलग तरह की खबरों का अनुभव लेने के बाद TV9 भारतवर्ष डिजिटल में असिस्‍टेंट प्रड्यूसर के पद पर काम शुरू किया. यहां पर एंकरिंग, वॉइस ओवर, वीडियो प्रोडक्शन, न्यूज राइटिंग जैसे काम किए. इस समय वह एजुकेशन डेस्क पर कार्यरत हैं और स्टूडेंट्स के लिए करियर से जुड़े विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षाओं और यूनिवर्सिटीज की महत्वपूर्ण जानकारियों को कवर कर रही हैं. सपना यादव को ट्रेवल करना, लिखना- पढ़ना पसंद है और वो प्रकृति को करीब से महसूस करना ज्यादा पसंद करती हैं. पत्रकारिता में सफर अभी जारी है.

Read More

google button