Bihar News : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के वर्ष 2029 तक NDA शासित सभी राज्यों में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने के बयान के बाद सियासत तेज हो गई है. एक तरफ JDU ने साफ कर दिया है कि राज्य में UCC लागू नहीं किया जाएगा. वहीं कांग्रेस नेताओं ने भी केंद्र सरकार के इस कदम पर सवाल उठाते हुए इसे वोट बैंक की राजनीति करार दिया है.
JDU नेता श्याम रजक ने कहा कि जब UCC का बिल संसद में आया था, तब पार्टी के नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साफ कहा था कि वे संसद में बिल का समर्थन करेंगे, लेकिन बिहार में इसे लागू नहीं होने देंगे. श्याम रजक ने कहा कि JDU आज भी अपने इस रुख पर कायम है. उन्होंने साफ कहा कि बिहार में किसी भी कीमत पर UCC लागू नहीं होने दिया जाएगा.
#WATCH पटना(बिहार): JDU नेता श्याम रजक ने UCC पर कहा, "जब यह बिल संसद में आया था तब हमारे नेता(नीतीश कुमार) ने साफ कहा था कि मैं बिल का समर्थन करता हूँ, लेकिन अपने राज्य में इसे लागू नहीं होने दूँगा। हम उस बात पर कायम हैं।" pic.twitter.com/YyzADrEtpu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 14, 2026
राशिद अल्वी ने सरकार से पूछे सवाल
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने UCC लागू करने को लेकर केंद्र सरकार से कई सवाल किए. उन्होंने पूछा कि क्या UCC लागू होने से देश की आर्थिक स्थिति बेहतर हो जाएगी? क्या इससे बेरोजगारी खत्म हो जाएगी? क्या पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम हो जाएंगी?
उन्होंने कहा कि देश में अलग-अलग धर्मों के अपने-अपने पर्सनल लॉ हैं. सरकार अगर सभी राज्यों में UCC लागू करती है, तो इससे जुड़े कई सवाल उठेंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि UCC का मुद्दा मुसलमानों के खिलाफ एक तरह की जिद बन गया है.
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा, "क्या UCC से आर्थिक स्थिति ठीक हो जाएगी? क्या UCC से बेरोजगारी खत्म हो जाएगी? क्या UCC से पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम हो जाएंगी? आप 21 राज्यों में UCC लागू करेंगे। UCC का मतलब है सिविल कोर्ट के अंदर यूनिफॉर्मिटी आनी चाहिए। आज… pic.twitter.com/niTMcRac90
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 14, 2026
संविधान से अलग नहीं हो सकती विचारधारा : सलमान खुर्शीद
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने NDA शासित 21 राज्यों में 2029 से पहले UCC लागू करने की बात पर कहा कि हर राजनीतिक दल की अपनी विचारधारा हो सकती है. लेकिन कोई भी विचारधारा संविधान से अलग नहीं हो सकती. उन्होंने कहा कि अगर सरकार दूसरे राज्यों में भी UCC लागू करना चाहती है, तो उसे संविधान के दायरे में रहकर ही आगे बढ़ना होगा.
#WATCH दिल्ली: 21 राज्यों में भाजपा के नेतृत्व वाली NDA सरकारें 2029 से पहले UCC लागू करेंगी | कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा, "हम नहीं जानते हैं कि वे क्या संदेश देना चाहते हैं। उनकी अपनी स्वयं की एक विचारधारा है। हम उस विचारधारा से सहमत नहीं हो सकते हैं। किसी की कोई भी… pic.twitter.com/V0TwP2hmMC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 14, 2026
उत्तर प्रदेश (सहारनपुर) से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि UCC लागू हो या नहीं, इससे बहुत फर्क नहीं पड़ता. उन्होंने कहा कि भारत परंपराओं का देश है और लोग अपनी परंपराओं को मानते रहेंगे. मसूद ने आरोप लगाया कि UCC का मुद्दा सिर्फ वोट बैंक की राजनीति के लिए है. उन्होंने कहा कि सरकार को महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर बात करनी चाहिए, लेकिन इन जरूरी मुद्दों से ध्यान हटाकर ऐसे विषयों पर चर्चा की जा रही है.
#WATCH सहारनपुर, उत्तर प्रदेश: 21 राज्यों में भाजपा के नेतृत्व वाली NDA सरकारें 2029 से पहले UCC लागू करेंगी | कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, "UCC लागू हो या न हो उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। यह परंपराओं का देश है और लोग अपनी परंपराओं को मानेंगे। यह केवल वोट बैंक के लिए है। आप… pic.twitter.com/06n9feJffk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 14, 2026