TVS और Hero को टक्कर देने आ रही नई Pulsar 125 और 150? 12 अगस्त को होगा बड़ा लॉन्च

Published on 8 अग॰ 2026

TVS और Hero को टक्कर देने आ रही नई Pulsar 125 और 150? 12 अगस्त को होगा बड़ा लॉन्च

12 अगस्त को नई Bajaj Pulsar से उठेगा पर्दा, मिल सकता है नया लुक और स्मार्ट फीचर्स

Bajaj Auto जल्द ही अपनी Pulsar सीरीज में एक नई बाइक जोड़ने की तैयारी कर रही है. कंपनी 12 अगस्त 2026 को एक नई Pulsar बाइक से पर्दा उठाएगी. फिलहाल कंपनी ने यह नहीं बताया है कि यह कौन सा मॉडल होगा और इसमें क्या-क्या खास मिलेगा. हालांकि, माना जा रहा है कि यह नई Bajaj Pulsar N160 हो सकती है. इसके अलावा ऐसी भी चर्चा है कि कंपनी नई Pulsar 125 या अगली जनरेशन की Pulsar 150 पेश कर सकती है.

दरअसल, Bajaj Auto ने अपनी FY27 की पहली तिमाही के नतीजों के दौरान बताया था कि वह आने वाले कुछ हफ्तों में 10 नई मोटरसाइकिलें लॉन्च करने की तैयारी में है. इस नई लाइनअप में 125cc और 150cc सेगमेंट की बाइक भी शामिल होंगी. ऐसे में 12 अगस्त को आने वाली बाइक इन्हीं में से कोई एक मॉडल हो सकती है.

नए लुक के साथ आएगी बाइक?

हाल ही में नई Pulsar का टेस्ट मॉडल सड़क पर देखा गया था. इसके डिजाइन में कई बदलाव नजर आए हैं. बाइक में पहले के मुकाबले ज्यादा मस्कुलर फ्यूल टैंक और बड़ा फ्रंट काउल दिया जा सकता है. इसके अलावा टैंक के दोनों तरफ बड़े एक्सटेंशन, लंबी सीट और सीधा बैठने वाला डिजाइन भी देखने को मिल सकता है.बाइक में अलॉय व्हील्स और साइड में लगा एग्जॉस्ट भी दिया जा सकता है. कुल मिलाकर इसका डिजाइन मौजूदा मॉडल से ज्यादा स्पोर्टी और दमदार नजर आ सकता है.

मिल सकते हैं स्मार्ट फीचर्स

नई Pulsar 125 और Pulsar 150 में फीचर्स को भी अपडेट किए जाने की उम्मीद है. बाइक में फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिल सकता है. इसमें Bluetooth कनेक्टिविटी के साथ कॉल अलर्ट और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं.

इंजन में बड़े बदलाव की उम्मीद कम

इंजन की बात करें तो इसमें मौजूदा इंजन को ही आगे बढ़ाया जा सकता है. Pulsar 125 में अभी 124.38cc सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 11.8PS की पावर और 10.8Nm का टॉर्क देता है.

वहीं, Pulsar 150 में 149.5cc सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है. यह 14PS की पावर और 13.4Nm का टॉर्क जनरेट करता है. दोनों बाइक में 5-स्पीड गियरबॉक्स और इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन दिया जाता है. अब 12 अगस्त को ही साफ होगा कि Bajaj नई Pulsar में कितने बदलाव करती है.

यह भी पढ़ें- 7-सीटर कार खरीदने का शानदार मौका! इस पॉपुलर SUV पर मिल रहा ₹1.20 लाख तक का बड़ा डिस्काउंट

बारिश में कार लेकर निकलने से पहले जान लें ये जरूरी टिप्स, छोटी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी tv9hindi.com में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हैं. यहां बिजनेस ऑटोमोबाइल के अलावा टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती हैं. इससे पहले ET Now Swadesh Digital में Copy Editor थीं. इन्होंने अपना करियर जागरण न्यू मीडिया के साथ शुरू किया. Ayushi ने International School of Media & Entertainment Studies (ISOMES) से बैचलर ऑफ मॉस कम्युनिकेशन की डिग्री ली है. पिछले 3 साल से ये बिजनेस ऑटो टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती आ रही हैं. इन्हें सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना काफी पंसद है. इन्होंने Auto, Tech में कई ऑनलाइन ऑफलाइन इवेंट भी कवर किए हैं. इन्हें ड्राइविंग और रिव्यू करना पसंद है. Ayushi को किताबें पढ़ने में रुचि हैं.

Read More

google button