TV9 Festival of India में महा अष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, आरती से डांडिया तक दिखा उत्सव का रंग

Published on 18 अक्टू॰ 2026

दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में आयोजित TV9 Festival of India 2026 के तीसरे दिन उत्सव का रंग और भी चटख हो गया. 16 से 20 अक्टूबर तक चल रहे इस महोत्सव में रविवार को महा अष्टमी के अवसर पर मां दुर्गा के दर्शन और आशीर्वाद लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. सुबह से शाम तक पूजा-अर्चना और विशेष अनुष्ठानों से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा, तो दूसरी ओर डांडिया की धुनों पर दिल्लीवाले जमकर थिरकते नजर आए.

महा अष्टमी के दिन कार्यक्रम की शुरुआत सुबह करीब नौ बजे अष्टमी विहित पूजा और पुष्पांजलि के साथ हुई. दोपहर में मां दुर्गा को भोग अर्पित किया गया और चंडी पाठ का आयोजन हुआ. इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया. रविवार शाम को महा अष्टमी की विशेष महाआरती हुई. ढाक की गूंज और धुनुची नृत्य ने उत्सव के माहौल को और खास बना दिया. श्रद्धालु मां दुर्गा की भक्ति में लीन नजर आए.

TV9 Festival of India में रविवार को कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला और बीजेपी नेता सतीश उपाध्याय भी पहुंचे. दोनों नेताओं ने मां दुर्गा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया. महोत्सव में पूजा-अर्चना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मनोरंजन की गतिविधियों ने भी लोगों का ध्यान खींचा.

संगीत की महफिल से डांडिया रास तक छाया जश्न

शाम होते ही महोत्सव में संगीत और नृत्य का रंग छा गया. बीपी सिंह की शानदार प्रस्तुति ने संगीत प्रेमियों को झूमने पर मजबूर किया, वहीं श्रेयस धर्माधिकारी ने अपनी आवाज से समां बांध दिया.

इसके बाद डीजे शिवल की बीट्स पर डांडिया रास का जोश देखने को मिला. दिल्ली के लोगों ने परिवार और दोस्तों के साथ संगीत, नृत्य और उत्सव का भरपूर आनंद लिया.

Dj Shival

बच्चों और कलाकारों ने दिखाया हुनर

महोत्सव के फेस्टिव क्राफ्ट्स एंड क्रिएटिव कॉर्नर के तहत आयोजित टैलेंट का तड़का कार्यक्रम में सांस्कृतिक नृत्य, संगीत, मिमिक्री, स्किट और नाटक की प्रस्तुतियां हुईं. इन कार्यक्रमों के जरिए प्रतिभागियों ने अपनी कला और हुनर का प्रदर्शन किया.

https://images.tv9hindi.com/wp-content/uploads/2026/10/whatsapp-video-2026-10-18-at-21.28.14.mp4

वहीं, किड्स डे आउट के तहत शाम चार से छह बजे तक ड्राइंग प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस, डांस और म्यूजिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं. बच्चों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया, जबकि दर्शकों ने भी उनका खूब हौसला बढ़ाया. भक्ति, संगीत और भारतीय संस्कृति के विविध रंगों से सजा TV9 Festival of India लोगों के लिए परिवार के साथ उत्सव मनाने और परंपराओं से जुड़ने का खास मंच बन रहा है. यहां धार्मिक आयोजनों के साथ संगीत, नृत्य, बच्चों की गतिविधियों, हस्तशिल्प और खरीदारी का भी आनंद लिया जा सकता है.

अगर आप भी इस उत्सव का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो 20 अक्टूबर तक दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम पहुंच सकते हैं. महोत्सव के टिकट BookMyShow और District by Zomato पर उपलब्ध हैं.

ये भी पढ़ें-Tv9 Festival Of India 2026: टीवी9 फेस्टिवल के दूसरे दिन रफ्तार ने दी लाइव परफॉर्मेंस, सिंगर के गानों पर जमकर थिरके लोग

शिवांग माथुर

शिवांग माथुर

शिवांग माथुर टीवी 9 भारतवर्ष में एसोसियेट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं.

Read More

google button