कलकत्ता हाईकोर्ट बोला-TTE सब्जी की तरह खाली बर्थ बेचते हैं: इसी वजह से ट्रेनों में लूट की घटनाएं होती हैं, रेलवे एक्शन ले
Published on 13 जुल॰ 2026
कोलकाता5 घंटे पहले
कॉपी लिंक
कलकत्ता हाईकोर्ट ने सोमवार को एक केस के दौरान TTE को लेकर टिप्पणी की।
कलकत्ता हाईकोर्ट ने ट्रेन में पैसे लेकर खाली बर्थ देने वाले TTE पर टिप्पणी की है। कोर्ट ने सोमवार को कहा कि TTE खाली बर्थ ऐसे बेचते हैं, जैसे बाजार में सब्जियां बिकती हैं। इसी वजह से ट्रेनों में नशीला पदार्थ खिलाकर लूट की घटनाएं होती हैं।
जस्टिस राजशेखर मंथा और जस्टिस बिस्वरूप चौधरी की बेंच 2009 में तीस्ता-तोरसा एक्सप्रेस में हुई लूट और मौत के मामले में दो दोषियों की अपील पर सुनवाई कर रही थी। इसी दौरान कोर्ट ने यह टिप्पणी की।
बेंच ने कहा कि पैसे लेकर जनरल टिकट वाले यात्रियों को खाली बर्थ देने से अपराधियों को ट्रेनों में यात्रियों तक पहुंचने का मौका मिल जाता है। रिकॉर्ड से यह भी पता चला कि इस यात्रा के दौरान सिर्फ एक नहीं, बल्कि कई TTE ने अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभाई।
17 साल पुराने केस में फैसला सुनाया
23 फरवरी 2009 को न्यू जलपाईगुड़ी से सियालदह जा रही तीस्ता-तोरसा एक्सप्रेस में दो यात्री जनरल टिकट पर सफर कर रहे थे। दोनों ने TTE को पैसे देकर S-8 कोच में खाली बर्थ ली।
यात्रा के दौरान दो लोगों ने उनसे दोस्ती की और खाने-पीने की चीजों में नशीला पदार्थ मिलाकर उन्हें बेहोश कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने दोनों यात्रियों का सामान लूट लिया। इस घटना में सुनील कुमार दास की जहरीला पदार्थ शरीर में जाने से मौत हो गई, जबकि अरुण चक्रवर्ती नौ दिन अस्पताल में भर्ती रहने के बाद बच गए। इसी मामले में दोनों आरोपियों को दोषी ठहराया गया था।
कोर्ट के फैसले की 3 मुख्य पॉइंट्स…
पुलिस जांच में कई बड़ी कमियां रहीं। मृतक के विसरा की फॉरेंसिक जांच नहीं कराई गई। दूसरे यात्री के अस्पताल के रिकॉर्ड भी नहीं जुटाए गए। इन्हीं कमियों की वजह से हत्या का आरोप साबित नहीं हो सका।
कोर्ट ने हत्या, हत्या के प्रयास और चोरी की धाराओं में दी गई सजा रद्द कर दी। अपराध करने के इरादे से नशीला पदार्थ देने के मामले में IPC की धारा-328 के तहत सजा बरकरार रखी।
दोनों आरोपी इस धारा में तय सात साल की सजा से ज्यादा समय जेल में बिता चुके हैं, इसलिए कोर्ट ने उनकी रिहाई का आदेश दिया।
हाईकोर्ट ने अपने फैसले की कॉपी पूर्वी रेलवे के महाप्रबंधक समेत देशभर के रेलवे अधिकारियों को भेजने को कहा। पैसे लेकर खाली बर्थ बेचने वाले TTE के खिलाफ कार्रवाई के आदेश।
-----------------
ये खबर भी पढ़ें…
कलकत्ता हाईकोर्ट ने कहा-बकरीद पर गाय की कुर्बानी जरूरी नहीं: बंगाल में पशु वध नोटिस पर रोक से इनकार; हुमायूं कबीर बोले- कुर्बानी देंगे
कलकत्ता हाईकोर्ट ने बकरीद से पहले पश्चिम बंगाल सरकार की पशु वध संबंधी गाइडलाइन पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि बिना जरूरी फिटनेस सर्टिफिकेट के गाय, भैंस, बैल या बछड़े का वध नहीं किया जा सकता। पूरी खबर पढ़ें…
.
खबरें और भी हैं...
गुजरात में फैला चांदीपुरा वायरस: एक महीने में 12 बच्चों की मौत, 3 की रिपोर्ट पॉजिटिव; मक्खी से फैलती है बीमारी, वैक्सीन भी नहीं बनी
0:45
कॉपी लिंक
शेयर
दतिया उपचुनाव-बीजेपी की सभा में नरोत्तम के आंसू छलके: बोले- आशुतोष को जिताने एक-एक घर के सामने शीश नवाऊंगा, हम सब साथ खड़े
1:37
कॉपी लिंक
शेयर
गो हत्या बैन के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक: कहा- इसमें सुधार की जरूरत, मद्रास हाईकोर्ट ने कहा था- ये इस्लाम में जरूरी प्रथा नहीं
कॉपी लिंक
शेयर
7 दिन में फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून: अभी राजस्थान-गुजरात समेत कई राज्यों में कमजोर; यूपी-बिहार समेत 18 राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट