किसी अनजान के फोन में न दिखे आपका नाम और नंबर, Truecaller से ऐसे हटाएं अपनी पहचान

Published on 14 अक्टू॰ 2026

किसी अनजान के फोन में न दिखे आपका नाम और नंबर, Truecaller से ऐसे हटाएं अपनी पहचान

Truecaller से हटाना है अपना नाम और नंबर? सिर्फ ऐप डिलीट करने से नहीं बनेगी बात, जानें पूरा तरीका

Truecaller अनजान नंबरों की पहचान करने और स्पैम कॉल से बचने में काफी मदद करता है. लेकिन कई बार लोग नहीं चाहते कि कोई भी व्यक्ति उनका मोबाइल नंबर सर्च करके उससे जुड़ी जानकारी देख सके. अगर आप भी अपनी प्राइवेसी को लेकर सतर्क हैं और Truecaller पर अपना नंबर नहीं दिखाना चाहते, तो इसे हटाने का तरीका जानना जरूरी है.

ध्यान देने वाली बात यह है कि सिर्फ Truecaller ऐप डिलीट करने या अकाउंट बंद करने से आपका नंबर कंपनी के डेटाबेस से नहीं हटता. इसके लिए आपको पहले ऐप से अपना अकाउंट डीएक्टिवेट करना होगा और फिर अलग से नंबर को अनलिस्ट करने की रिक्वेस्ट भेजनी होगी. आइए, पूरा तरीका आसान भाषा में समझते हैं.

Truecaller अकाउंट को पहले ऐसे करें डीएक्टिवेट

अगर आप Truecaller का इस्तेमाल बंद करना चाहते हैं, तो सबसे पहले ऐप में जाकर अपना अकाउंट डीएक्टिवेट करें. इसके लिए Android और iPhone में थोड़ा अलग तरीका अपनाना होगा. Android यूजर्स सबसे पहले Truecaller ऐप खोलें. इसके बाद स्क्रीन के ऊपरी हिस्से में मौजूद तीन डॉट वाले मेन्यू पर टैप करें. वहीं, iPhone यूजर्स को अपनी प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करना होगा. अब Settings में जाएं और Privacy Centre का विकल्प चुनें.

यहां आपको Deactivate My Account का ऑप्शन दिखाई देगा. इस पर टैप करने के बाद ऐप आपसे अकाउंट बंद करने की पुष्टि मांगेगा. स्क्रीन पर दी गई जानकारी पढ़ने के बाद Yes पर क्लिक करें और फिर Continue का विकल्प चुनें. प्रक्रिया पूरी होने के कुछ मिनटों के भीतर आपका अकाउंट डीएक्टिवेट हो जाएगा.हालांकि, अकाउंट बंद करने के बाद आपको Truecaller की Caller Identification, Spam Protection और अकाउंट से जुड़ी दूसरी सुविधाएं इस्तेमाल करने का विकल्प नहीं मिलेगा.

अकाउंट बंद करने के बाद भी करना होगा ये काम

कई लोगों को लगता है कि Truecaller अकाउंट डीएक्टिवेट करते ही उनका नंबर भी कंपनी के रिकॉर्ड से हट जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं है. नंबर को Truecaller की डायरेक्टरी से हटाने के लिए अलग से अनलिस्टिंग की प्रक्रिया पूरी करनी पड़ती है.इसलिए अगर आप चाहते हैं कि दूसरे लोग Truecaller पर आपका नंबर सर्च करके उससे जुड़ी जानकारी न देख सकें, तो अगला स्टेप पूरा करना जरूरी है.

Truecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं?

  • नंबर हटाने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:
  • सबसे पहले Truecaller की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • वेबसाइट पर मौजूद Unlisting सेक्शन खोलें.
  • यहां Unlist Your Number का विकल्प चुनें.
  • दिए गए बॉक्स में अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें.
  • नंबर दोबारा जांच लें और Confirm पर टैप करें.
  • इसके बाद आपकी अनलिस्टिंग रिक्वेस्ट कंपनी के पास सबमिट हो जाएगी.
  • Truecaller के मुताबिक, नंबर हटाने की प्रक्रिया पूरी होने में 24 घंटे तक लग सकते हैं. रिक्वेस्ट भेजने के तुरंत बाद नंबर हटना जरूरी नहीं है, इसलिए कुछ समय इंतजार करना पड़ सकता है.

अकाउंट डीएक्टिवेट करना होगा

अगर आप Truecaller पर अपना नाम बदलना चाहते हैं, तो वेबसाइट पर उपलब्ध नाम बदलने से जुड़ा ऑप्शन भी देख सकते हैं. हालांकि, नाम बदलना और नंबर अनलिस्ट करना दो अलग-अलग प्रक्रियाएं हैं. ध्यान रखें: Truecaller से नंबर हटाने के लिए अकाउंट डीएक्टिवेट करना और फिर अनलिस्टिंग रिक्वेस्ट भेजना जरूरी है. सिर्फ ऐप अनइंस्टॉल करने से आपकी जानकारी कंपनी की डायरेक्टरी से नहीं हटती.

यह भी पढ़ें- Oppo यूजर्स की मौज! ColorOS 17 में मिलेंगे नए AI फीचर्स, फोटो एडिटिंग और ट्रैवल प्लानिंग होगी आसान

दिवाली शॉपिंग से पहले बिगड़ा बजट, Realme के लेटेस्ट स्मार्टफोन हुए महंगे, कंपनी ने बढ़ाईं कीमतें

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी tv9hindi.com में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हैं. यहां बिजनेस ऑटोमोबाइल के अलावा टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती हैं. इससे पहले ET Now Swadesh Digital में Copy Editor थीं. इन्होंने अपना करियर जागरण न्यू मीडिया के साथ शुरू किया. Ayushi ने International School of Media & Entertainment Studies (ISOMES) से बैचलर ऑफ मॉस कम्युनिकेशन की डिग्री ली है. पिछले 3 साल से ये बिजनेस ऑटो टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती आ रही हैं. इन्हें सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना काफी पंसद है. इन्होंने Auto, Tech में कई ऑनलाइन ऑफलाइन इवेंट भी कवर किए हैं. इन्हें ड्राइविंग और रिव्यू करना पसंद है. Ayushi को किताबें पढ़ने में रुचि हैं.

Read More

google button