Toxic Box Office Collection: 'टॉक्सिक' ने दुनियाभर में मचाया धमाल, 4 दिनों में 250 करोड़ के पार कलेक्शन

Published on 30 अग॰ 2026

Toxic Box Office Collection Day 4: यश (Yash) की मचअवेटेड फिल्म टॉक्सिक (Toxic: A Fairy Tale for Grown-ups) का रिलीज से पहले बेहद बज देखने को मिला था. वहीं, जब फिल्म 27 अगस्त को रिलीज हुई तो इसने तहलका मचा दिया था. लेकिन फिल्म को मिले-जुले रिव्यू मिले और ओपनिंग डे के बाद से इसकी कमाई गिर गई. बावजूद इसके ये फिल्म कमाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन कर रही है. जानते हैं, इसका चार दिनों का कलेक्शन.

टॉक्सिक का सिनेमाघर में हाल

साउथ स्टार यश की फिल्म टॉक्सि ने सिनेमाघरों में ओपनिंग डे पर भारत में 101.10 करोड़ रुपये की कमाई की थी. फिर दूसरे दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली थी और इसने ) 36.40 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिर तीसरे दिन इसने 26.60 करोड़ कमाए. वहीं, अब फिल्म का चौथे दिन की कमाई भी सामने आ गई है और इसमें फिर से गिरावट देखने को मिली है. 

टॉक्सिक का चार दिनों का कलेक्शन

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक,  'टॉक्सिक' ने रिलीज के चौथे दिन यानि शनिवार (Toxic Box Office Collection Day 4) को 24.50 करोड़ की कमाई की. फिल्म को 17,612 शोज मिले थे. जिसके बाद भारत में इसका नेट कलेक्शन 190.45 करोड़  हो गया है. वहीं,  ग्रॉस 227.50 करोड़ पहुंच गया है. बता दें, फिल्म ने हिंदी भाषा में 15.5 करोड़ का बिजनेस किया. कन्नड़- 6.60 करोड़, मलयालम-15 लाख, तमिल-75 लाख   और तेलुगू में इसने 1.5 करोड़ का बिजनेस किया था.

ये भी पढ़ें- Toxic का नेगेटिव रिव्यू करने पर इस यूट्यूबर को मिला लीगल नोटिस, नहीं हटाया वीडियो तो होगा एक्शन?

दुनियाभर में 250 करोड़ पार

भले ही फिल्म भारत में 200 करोड़ कमाने के करीब है. लेकिन दुनियाभर में ये 250 करोड़ पार कर गई है. फिल्म ने चौथे दिन ओवरसीज मार्केट में टोटल 27.25 करोड़ का बिजनेस किया. जिसके बाद दुनियाभर (Toxic Box Office Collection Worldwide) में इसका चार दिनों का कलेक्शन अब 254.75 करोड़ पहुंच गया है.बता दें, टॉक्सिक का कलेक्शन 500 करोड़ के करीब बताया जा रहा है. वहीं, फिल्म की कमाई लगातार गिर रही है, ऐसे में लग रहा है कि फिल्म के लिए 500 करोड़ क्लब में एंट्री लेना मुश्किल हो सकता है.

बार-बार बदली फिल्म की डेट

बता दें, यश की 'टॉक्सिक' का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. फिल्म पहले इसी साल मार्च के महीने में रिलीज होने वाली थी. हालांकि, उस वक्त मिडिल ईस्ट टेंशन की वजह से 'टॉक्सिक' रिलीज नहीं हो पाई. मेकर्स ने फिल्म को पोस्पोन कर दिया था. उसके बाद फिल्म को अब अगस्त महीने में रिलीज किया गया है. फिल्म के ट्रेलर को भी मिक्स रिस्पॉन्स मिला. अब फिल्म रिलीज हो गई है और फिल्म को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है.

टॉक्सिक की स्टारकास्ट

यश की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'टॉक्सिक' एक मल्टीस्टार फिल्म है. इसमें यश के अलावा नयनतारा (Nayanthara) कियारा आडवाणी (Kiara Advani), हुमा कुरैशी (Huma Qureshi), तारा सुतारिया (Tara Sutaria), , रुक्मिणी वसंत (Rukimini Vasanat) जैसी एक्ट्रेस अहम रोल में हैं. वहीं, अक्षय ओबेरॉय (Akshay Oberoi) और सुदेव नायर (Sudesh Nayar) जैसे सितारें भी फिल्म का हिस्सा है. इस फिल्म का डायरेक्शन गीतू मोहनदास (Geetu Mohandas) ने किया है. 

क्या है फिल्म की कहानी?

टॉक्सिक की कहानी की बात करे तो ये गोवा के बैकड्राप में सेट की गई है. यश ने मूवी में राया का किरदार निभाया है, जो एक शक्तिशाली गैंगस्टर है और हिंसा और विश्वासघात के बल पर अपना आपराधिक साम्राज्य खड़ा करता है. इस सब में उसकी बहन नयनतारा (गंगा) उसकी मदद करती है. बता दें, फिल्म का निर्माण वेंकट के. नारायण और यश ने केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स एलएलपी के बैनर तले संयुक्त रूप से किया है.

ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: श्रेया घोषाल को मिला आशा भोसले अवॉर्ड, सिंगर गुरु रंधावा बर्थडे आज