Toxic Box Office Collection Day 2: यश (Yash) की मचअवेटेड फिल्म टॉक्सिक (Toxic: A Fairy Tale for Grown-ups) 27 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसने आते ही तहलका मचा दिया है. फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया. वहीं, इसे लेकर सोशल मीडिया पर मिक्स्ड रिव्यू मिल रहे हैं. ऐसे में दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट आई है, लेकिन बावजूद इसके फिल्म अच्छी कलेक्शन कर रही है.
'टॉक्सिक' ने पहले दिन मचाई तबाही
'केजीएफ 2' (KGF 2) की सफलात के बाद से कन्नड़ सुपरस्टार यश के फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे थे. ऐसे में टॉक्सिक को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिला. फिल्म रिलीज होने से पहले ही इसने एडवांस बुकिंस में बंपर कमाई की और पहले दिन शोज हाउसफुल गए. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक टॉक्सिक ने ओपनिंग डे पर भारत में 101.10 करोड़ रुपये की कमाई की थी.
दूसरे दिन आई गिरावाट
हालांकि फिल्म को लेकर जो उम्मीदें थी, वो खरी नहीं उतरी और कई लोगों को फिल्म पसंद नहीं आई. ऐसे में दूसरे दिन टॉक्सिक की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 'टॉक्सिक' ने गुरुवार यानि दूसरे दिन (Toxic Box Office Collection Day 2) 36.40 करोड़ का कलेक्शन किया, जो पहले दिन के मुकाबले 64% कम है. लेकिन इसके बावजूद भी फिल्म की ओवरओल कमाई शानदार रही है. वहीं, अब भारत में टॉक्सिक का नेट कलेक्शन 137.50 करोड़ पहुंच गया है.
ये भी पढ़ें- सिर्फ एक्शन-रोमांस नहीं, भाई-बहन का रिश्ता है 'Toxic' की असली ताकत, यश-नयनतारा ने जीता दिल
हिंदी में सबसे ज्यादा कर रही कमाई
बता दें, 'टॉक्सिक' एक कन्नड़ फिल्म है और इसे हिंदी और अन्य भाषा में डब किया गया है. लेकिन ये फिल्म सबसे ज्यादा हिंदी से ही कमाई कमाई कर रही हैं. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, अब तक फिल्म नें हिंदी में 78 करोड़, कन्नड़ में 31.80 करोड़, तेलुगु में 19 करोड़,तमिल में 7 करोड़ और मलयालम में सबसे कम 1.70 करोड़ का कलेक्शन किया है.
'टॉक्सिक' वर्ल्डवाइड कलेक्शन
भारत में ही नहीं ये फिल्मों विदेशों में अच्छी कमाई कर रही है. वहीं, दूसरे दिन श, नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत स्टारर इस फिल्म की कमाई विदेशों में भी गिरी है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर ओवरसीज मार्केट में जहां 16.25 करोड़ की कमाई की थी, वहीं दूसरे दिन इसने 10 करोड़ का ग्रॉस बिजनस किया है. यानि दो दिनों में फिल्म ने विदेशों से 26.25 करोड़ का कुल ग्रॉस कलेक्शन किया है. वहीं, दुनियाभर में मिलकार इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 190.75 करोड़ पहुंच गया.
कन्नड़ सिनेमा में रचा इतिहास
बता दें, 'टॉक्सिक' रिलीज के बाद से नेगेटिव रिव्यू के बाद भी छाई हुई है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही कई बड़े रिकॉर्ड्स सेट कर दिए थे. ये कन्नड़ सिनेमा की 2026 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन चुकी थी. इतना ही नहीं, यश इंडियन सिनेमा के इकलौते एक्टर बन चुके हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर दो 100 करोड़ ओपनिंग करने वाली फिल्में दी है. हालांकि अब जिस तरह से फिल्म की कमाई गिरी है, ऐसे में इसके लिए बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ना मुश्किल हो सकता है.
कैसा आ रहा फिल्म का रिव्यू?
टॉक्सिक के रिव्यू की बात करें तो ये लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई है. यश ने इस फिल्म के जरिए 4 सालों के बाद कमबैक किया है. उन्हें आखिरी बार 'केजीएफ चैप्टर 2' में देखा गया था और यश की नई फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार था लेकिन फिल्म को लेकर मिक्स्ड रिव्यू आ रहे हैं. कुछ को ये फिल्म पसंद नहीं आई तो कुछ यश की जमकर तारीफ कर रहे हैं. वहीं, फिल्म को उसके कई सीन्स की वजह से ट्रोल भी किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें- Toxic Box Office Collection Day 1: पहले ही दिन 140 करोड़ के पार पहुंची 'टॉक्सिक', यश की फिल्म ने बनाएं ये बड़े रिकॉर्ड